Header logo

Wednesday, August 12, 2020

दुनिया की सबसे ज्यादा युवा आबादी वाले 10 देश कौन से?; चीन, अमेरिका और पाकिस्तान हमसे कितना पीछे? https://ift.tt/3fP8Ew7

आज वर्ल्ड यूथ डे है। यूएन ने 1999 में 12 अगस्त को इंटरनेशनल यूथ डे के रूप में घोषित किया। तब से ही हर साल इस दिन वर्ल्ड यूथ डे मनाया जाता है। इसका मकसद युवाओं की आवाज, कार्यों और पहल को सेलिब्रेट करने का अवसर देना है। इस साल के इंटरनेशनल यूथ डे की थीम 'यूथ एंगेजमेंट फॉर ग्लोबल एक्शन' है। बात दुनियाभर की यूथ पॉपुलेशन की करें तो भारत सबसे ज्यादा युवा आबादी वाला देश है। दूसरे पर चीन तो तीसरे पर इंडोनेशिया है।

इस रिपोर्ट में हम जानेंगे कि दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले 10 देश कौन से हैं? उनमें युवाओं की आबादी कितनी है और वह कुल आबादी की कितनी प्रतिशत है? दुनिया के इन 10 देशों की कुल युवा आबादी में महिलाओं और पुरुषों की आबादी कितनी है? युवाओं की आबादी में कौन सा देश कहां है?

पाकिस्तान की आबादी में भारत से 1.5% ज्यादा युवा, लेकिन भारत में युवाओं की कुल आबादी पाकिस्तान से 482% ज्यादा

भारत की कुल आबादी का 18% यूथ हैं। वहीं, पाकिस्तान की कुल आबादी का 19.5% यूथ हैं। यानी, आबादी प्रतिशत के लिहाज से पाकिस्तान में ज्यादा यूथ पॉपुलेशन है। लेकिन, जब इसे संख्या के लिहाज से देखते हैं तो भारत में 25 करोड़ युवा हैं। यानी, पाकिस्तान की कुल आबादी से भी तीन करोड़ ज्यादा। पाकिस्तान में युवाओं की आबादी 4.3 करोड़ है। यानी, भारत में युवाओं की संख्या पाकिस्तान से 482% ज्यादा है। चीन की आबादी भारत से 6 करोड़ ज्यादा है। लेकिन भारत में युवा चीन से लगभग 8 करोड़ ज्यादा हैं।

नाइजीरिया की महिलाओं में 20% युवा, रूस-जापान में सिर्फ 9%

युवाओं में भी अगर महिलाओं की आबादी के लिहाज से देखें तो, दुनिया में महिलाओं की कुल आबादी 387 करोड़ है, जिसमें से 15% महिलाएं युवा हैं। महिला आबादी में युवा महिलाओं की हिस्सेदारी के मामले में नाइजीरिया सबसे आगे है। यहां कुल महिला आबादी की 20% महिलाएं युवा हैं। रूस और जापान की महिला आबादी में युवा महिलाओं की हिस्सेदारी सबसे कम 9% है।

दुनिया में पुरुषों की कुल आबादी 392 करोड़ है, जिसमें से 16% पुरुष युवा हैं। पाकिस्तान, बांग्लादेश, नाइजीरिया की पुरुष आबादी में युवाओं की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 19% है। भारत की पुरुष आबादी में ये हिस्सेदारी 18% है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Youth Population Percentage India China USA Update | World Youth Day 2020; Know Which Country Has the Largest Yuva Population In India China Indonesia USA


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kywboF

No comments:

Post a Comment

What is NHS Medical? A Comprehensive Guide

The National Health Service (NHS) is a cornerstone of the United Kingdom’s healthcare system, providing a wide range of medical services to...