Header logo

Sunday, August 16, 2020

बीते 3 हफ्ते में 11.5 लाख केस बढ़े, लेकिन हर हफ्ते बढ़ रहे एक्टिव केसों की संख्या एक लाख से घटकर 50 हजार हुई; अब कुल 25.89 लाख केस https://ift.tt/3g2PGT1

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 25.89 लाख हो गई है। बीते 24 घंटे में 63 हजार 986 मरीज बढ़े, 53 हजार 116 ठीक हो गए। 951 की मौत हुई। कोरोना के कुल केस में भले ही बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन राहत की बात है कि हर हफ्ते बढ़ रहे एक्टिव केस में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। तीन हफ्ते पहले 26 जुलाई से 1 अगस्त के बीच देश में जहां 99 हजार 994 एक्टिव केस बढ़े थे, वहीं बीते हफ्ते इसमें सिर्फ 49 हजार 658 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बीते 24 घंटों में देश में सबसे ज्यादा 12 हजार 20 केस महाराष्ट्र में आए। 8 हजार 818 केस के साथ कर्नाटक दूसरे और 8 हजार 732 केस के साथ आंध्र प्रदेश तीसरे नंबर पर रहा। सबसे ज्यादा 322 मौतें महाराष्ट्र में हुईं। 127 मौतों के साथ तमिलनाडु दूसरे नंबर पर रहा। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

कोरोना अपडेट्स...

  • राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस इंद्रजीत महंती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए मणिपुर में 31 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। यहां 24 घंटे में 192 संक्रमित मिले हैं।
  • देश में शनिवार रात मौतों की संख्या 50 हजार पार हो गई। अब तक 50 हजार 80 मौतें हो चुकी हैं। फिलहाल हर रोज 900 से ज्यादा मौतें होने लगी हैं।
  • मौतों के मामलों में सबसे खराब स्थिति महाराष्ट्र की है। वहां देश के 22% मरीज हैं, जबकि मौतें 38% हो चुकी हैं। इसी तरह गुजरात में देश के 3% मरीज हैं, पर मौतें 6% हो चुकी हैं।
  • केरल के तिरुवनंतपुरम सेंट्रल जेल में शनिवार को तीन अधिकारी और 50 कैदी पॉजिटिव पाए गए। सेंट्रल जेल और कोल्लम जिला जेल में बंद कुल 266 कैदी अब तक पॉजिटिव मिल चुके हैं।

1. मध्यप्रदेश
इंदौर में कोरोना फिर एक बार रफ्तार पकड़ ली है। यहां बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 176 केस मिले। एक मरीज की मौत हुई। यहां 3 हजार 2 एक्टिव केस हैं। जबलपुर में 113 नए पॉजिटिव मिले, जबकि 3 की मौत हो गई। भोपाल में शनिवार को 108 केस मिले। यहां भी एक मरीज की मौत हुई। राजधानी में अब 1 हजार 463 मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. राजस्थान
राजस्थान में बीते 24 घंटे में 1 हजार 287 मामले सामने आए। इनमें से जोधपुर में 161, अलवर में 129, बीकानेर में 128, कोटा में 116, अजमेर में 99, सीकर में 81, राजसमंद में 66 और धौलपुर में 63 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उधर, भीलवाड़ा में 57, झालावाड़ में 51, नागौर में 45, भरतपुर में 36, उदयपुर में 37, सिरोही में 25, जालौर में 20, टोंक में 16, जैसलमेर में 16, चूरू में 14 पॉजिटिव मिले।

3. महाराष्ट्र
राज्य में शनिवार को संक्रमण के 12 हजार 20 नए मामले सामने आए। 322 मरीजों की मौत हुई, जबकि 6 हजार 844 मरीज ठीक हो गए। राज्य में अब 1 लाख 56 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं। अब तक 31 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

4. बिहार
राज्य में शनिवार को 3 हजार 536 कोरोना मरीज मिले। इसके साथ संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार हो गई है। पटना में सबसे 498 मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में शुक्रवार को 1.1 लाख टेस्ट किए गए। देश में हर दिन होने वाली जांच का यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है। 97 हजार टेस्ट के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर है।

5. उत्तर प्रदेश
राज्य में कोरोना से सबसे ज्यादा युवा प्रभावित है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 1 लाख 50 हजार 61 लोगों संक्रमितों में से 49.34% युवा हैं। इनकी उम्र 20 साल से 40 साल के बीच है। 60 साल से अधिक की उम्र वाले 8.34% लोग वायरस की चपेट में हैं। आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 8.67 करोड़ लोगों का सर्वे किया जा चुका है। फिलहाल इसे और बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-16-august-127620291.html

No comments:

Post a Comment

What is NHS Medical? A Comprehensive Guide

The National Health Service (NHS) is a cornerstone of the United Kingdom’s healthcare system, providing a wide range of medical services to...