Header logo

Sunday, August 23, 2020

5 पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत पार्टी के 23 नेताओं की सोनिया को चिट्ठी, कहा- ऊपर से नीचे तक बदलाव जरूरी; वर्किंग कमेटी की मीटिंग कल https://ift.tt/31l935D

कांग्रेस में युवा नेताओं के बागी तेवरों के बीच पार्टी में बदलाव की मांग तेज हो गई है। न्यूज वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस के 23 नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर ऊपर से नीचे तक बदलाव करने की मांग की है। इनमें 5 पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य, सांसद और कई पूर्व केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। इस मुद्दे के बीच सोमवार सुबह 11 बजे कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग रखी गई है।

चिट्ठी में क्या है?
इस बात का जिक्र है कि भाजपा लगातार आगे बढ़ रही है, पिछले चुनावों में युवाओं ने डटकर नरेंद्र मोदी को वोट दिए। कांग्रेस बेस कम होने और युवाओं का आत्मविश्वास टूटने को लेकर गंभीर चिंता जताई गई है। बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले भेजी गई इस चिट्ठी में सुधार का ऐसा एजेंडा दिया गया है, जिससे मौजूदा लीडरशिप को झटका लग सकता है।

इन 3 मांगों का जिक्र
1.
लीडरशिप फुल टाइम (पूर्णकालिक) और प्रभावी हो, जो कि फील्ड में एक्टिव भी रहे। उसका असर भी दिखे।
2. कांग्रेस वर्किंग कमेटी के चुनाव करवाए जाएं।
3. इंस्टीट्यूशनल लीडरशिप मैकेनिज्म तुरंत बने, ताकि पार्टी में फिर से जोश भरने के लिए गाइडेंस मिल सके।

चिट्ठी लिखने वालों में कौन-कौन शामिल?
1.
गुलाम नबी आजाद, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष
2. आनंद शर्मा, सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री
3. कपिल सिब्बल, पूर्व केंद्रीय मंत्री
4. मनीष तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री
5. शशि थरूर, पूर्व केंद्रीय मंत्री
6. विवेक तनखा, सांसद
7. मुकुल वासनिक
8. जितिन प्रसाद
9. भूपेंद्र सिंह हुड्डा
10. राजिंदर कौल भट्टल
11. एम वीरप्पा मोइली
12. पृथ्वीराज चव्हाण
13. पीजे कुरियन
14. अजय सिंह
15. रेणुका चौधरी
16. मिलिंद देवड़ा
17. राज बब्बर
18. अरविंद सिंह लवली
19. कौल सिंह ठाकुर
20. अखिलेश प्रसाद सिंह
21. कुलदीप शर्मा
22. योगानंद शास्त्री
23. संदीप दीक्षित

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की कल बैठक
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का एक साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। पिछले साल राहुल के इस्तीफा देने के बाद सोनिया ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी। सोमवार सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की मीटिंग होगी। इसमें लीडरशिप के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है

बताया जा रहा है कि पार्टी का एक गुट राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाना चाहता है। पार्टी ने भी 2 दिन पहले मीडिया ब्रीफिंग में कहा था कि देशभर के कार्यकर्ता राहुल को अध्यक्ष के तौर पर देखना चाहते हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
राहुल गांधी ने पिछले साल कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था, उसके बाद सोनिया गांधी एक साल के लिए अध्यक्ष बनी थीं। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar /national/news/amid-leadership-debate-congress-working-committee-to-meet-on-monday-senior-write-to-sonia-gandhi-calling-for-changes-127643677.html

No comments:

Post a Comment

What is NHS Medical? A Comprehensive Guide

The National Health Service (NHS) is a cornerstone of the United Kingdom’s healthcare system, providing a wide range of medical services to...