Header logo

Sunday, August 9, 2020

70 करोड़ आबादी का क्षेत्र अब भी पूरी तरह अनलॉक नहीं, देश के 734 जिलों में से 376 में अब भी कुछ पाबंदियां https://ift.tt/3a93x8L

काेराेना संक्रमण राेकने के लिए भारत की करीब 70 करोड़ आबादी पर अब भी पूर्ण या आंशिक लॉकडाउन की पाबंदियां लागू हैं। हालांकि, 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब कोई पाबंदी नहीं है। भारत में दाे दिन से लगातार 60 हजार से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। एक हफ्ते से भारत में ब्राजील से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं।

पूर्ण लाॅकडाउन| बिहार-मणिपुर के 10 कराेड़ से अधिक लोग प्रभावित

  • बिहार में 1 से 16 अगस्त तक लाॅकडाउन लागू है। यहां 71,794 मरीज मिल चुके हैं।
  • राज्य में कोरोना संक्रमण 4.5% की दर से बढ़ रहा है।
  • मणिपुर में भी सभी 11 जिलों में 15 अगस्त तक लाॅकडाउन है। यहां 3,466 मरीज हैं।
  • मणिपुर में कोरोना संक्रमण फैलने की दर 3.7% है।

आंशिक लाॅकडाउन|14 राज्याें की 60 कराेेड़ आबादी प्रभावित

यूपी: राज्य में वीकेंड लाॅकडाउन। 20 करोड़ लोग प्रभावित। 1.13 लाख मरीज, 3.9% की रफ्तार से बढ़ रहे।

पंजाब: रात का कर्फ्यू। पौने 3 करोड़ लोगों पर असर। 21 हजार मरीज। 4.1% की दर से बढ़ रहे हैं।

महाराष्ट्र: 14 जिलाें के 3 करोड़ लोग लाॅकडाउन में। पाबंदियां 31 अगस्त तक लागू। 4.90 लाख मरीज हैं।

एमपी: सभी 52 जिलाें में रविवार काे लाॅकडाउन। राेज रात का कर्फ्यू। 7.26 करोड़ लाेग प्रभावित।

तमिलनाडु: सभी 37 जिलाें में रविवार काे लाॅकडाउन। 7.21 कराेड़ लोग प्रभावित। 1.9% संक्रमण दर।

जम्मू-कश्मीर: 20 में से 10 जिलाें में अगस्त अंत तक लाॅकडाउन। 69 लाख लोग प्रभावित हैं।

राजस्थान: 3 जिलाें के 12 लाख लोगों पर पाबंदियां। राज्य में संक्रमण की रफ्तार 2.4% है।

गुजरात: एक जिले के करीब 61 लाख लाेगों पर बंदिशें। राज्य में संक्रमण 1.4% की रफ्तार से बढ़ रहा है।

प. बंगाल: सभी 23 जिलाें में विभिन्न तारीखाें पर लाॅकडाउन। एक करोड़ लोग प्रभावित।

ओडिशा: 30 जिलाें में आंशिक लाॅकडाउन। 4.2 कराेड़ लाेग प्रभावित। संक्रमण दर 4.6% है।

  • अरुणाचल और असम में वीकेंड पर पाबंदियां। नगालैंड, मिजोरम में अगस्त अंत तक आंशिक पाबंदियां रहेंगी।

लाॅकडाउन के दाे साइड इफेक्ट
देश: काेरोना संकट में बच्चों का टीकाकरण 60% तक कम हो गया

कोरोना से बचने के लिए दुनियाभर की नजर वैक्सीन पर है। लेकिन, इस संकट के दौरान देश में बच्चों को बीमारियों से बचाने वाले टीकाकरण अभियान बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की एक अंदरूनी रिपोर्ट के अनुसार देश में मार्च से जून तक इम्यूनिटी बढ़ाने वाले टीकाकरण में 60% की गिरावट आई है। सूत्रों के अनुसार इस गिरावट के कारण वित्त वर्ष 2020 का टीकाकरण 40% तक नीचे जा सकता है।

ब्रिटेन: लॉकडाउन में अस्पताल बंद होने से 16 हजार जानें गईं

ब्रिटेन सरकार के आंकड़ों के अनुसार काेराेना संक्रमण राेकने के लिए लगाया लाॅकडाउन मौतों की बड़ी वजह बना। यहां 23 मार्च से 1 मई के दाैरान अस्पताल बंद रहने और स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलने से 16 हजार जानें गईं। इसी अवधि में काेराेना के कारण 25 हजार मौतें हुईं। 6 हजार मौतें महज इसलिए हुईं, क्याेंकि संक्रमण के डर से लोग अस्पताल नहीं गए। 10 हजार माैत समय से पहले अस्पताल से छुट्टी देने या देखभाल के अभाव में हुईं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
भारत में दाे दिन से लगातार 60 हजार से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। एक हफ्ते से भारत में ब्राजील से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। -प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3knRZmW

No comments:

Post a Comment

What is NHS Medical? A Comprehensive Guide

The National Health Service (NHS) is a cornerstone of the United Kingdom’s healthcare system, providing a wide range of medical services to...