Header logo

Monday, September 14, 2020

मोदी, कोविंद और सोनिया समेत भारत के 10 हजार बड़े लोगों और संस्थाओं पर चीन की नजर, वहां की सरकार से जुड़ी डेटा कंपनी हर छोटी-बड़ी सूचना जुटा रही https://ift.tt/2Ruuifj

चीन की सरकार से जुड़ी एक बड़ी डेटा कंपनी 10 हजार भारतीय लोगों और संगठनों की निगरानी कर रही है। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनका परिवार, कई कैबिनेट मंत्री और मुख्यमंत्री शामिल हैं। ज्यूडिशियरी, बिजनेस, स्पोर्ट्स, मीडिया, कल्चर एंड रिलीजन से लेकर तमाम क्षेत्रों के लोगों पर चीन की नजर है। यहां तक कि आपराधिक मामलों के आरोपियों की भी निगरानी की जा रही है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की इन्वेस्टिगेशन में ये खुलासा हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक चीन के शेनझेन शहर की झेन्हुआ डेटा इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कंपनी भारतीयों की रियल टाइम मॉनिटरिंग कर रही है। इसके निशाने पर भारत के जो लोग और संगठन हैं, उनकी हर छोटी-बड़ी सूचना जुटाई जा रही है। इंडियन एक्सप्रेस ने 2 महीने तक बड़े डेटा टूल्स का इस्तेमाल करते हुए झेन्हुआ के मेटा डेटा की पड़ताल के आधार पर यह खुलासा किया है।

चीन की निगरानी में भारत के ये 20 बड़े लोग शामिल
1.
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
2. रामनाथ कोविंद, राष्ट्रपति
3. राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री
4. रविशंकर प्रसाद, कानून मंत्री
5. निर्मला सीतारमण, वित्त मंत्री
6. पीयूष गोयल, रेल मंत्री
7. सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष
8. राहुल गांधी, कांग्रेस नेता
9. प्रियंका गांधी, कांग्रेस नेता
10. स्मृति ईरानी, टेक्सटाइल मिनिस्टर
11. बिपिन रावत, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ
12. एस ए बोबडे, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया
13. जी सी मुर्मू, कॉम्प्ट्रॉलर एंड ऑडिटर जनरल (CAG)
14. शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश
15. अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री, राजस्थान
16. उद्धव ठाकरे, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र
17. ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल
18. रतन टाटा, चेयरमैन (एमेरिटस), टाटा ग्रुप
19. गौतम अडाणी, चेयरमैन, अडाणी ग्रुप
20. सचिन तेंदुलकर, क्रिकेटर



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
China's tech company is monitoring over 10,000 Indian individuals and organisations including Narendra Modi and Sonia Gandhi


from Dainik Bhaskar /national/news/chinas-tech-company-is-monitoring-over-10000-indian-individuals-and-organisations-including-narendra-modi-and-sonia-gandhi-127717743.html

No comments:

Post a Comment

What is NHS Medical? A Comprehensive Guide

The National Health Service (NHS) is a cornerstone of the United Kingdom’s healthcare system, providing a wide range of medical services to...