Header logo

Saturday, September 19, 2020

आज से शुरू होगा IPL का रोमांच; शिवसेना के बाद कंगना का पंगा पत्रकार से; महंगा हो सकता है अब रेल का सफर https://ift.tt/3kqh7Zi

अमिताभ 77 की उम्र में 17 घंटे काम कर रहे हैं, तो मोदी किसानों के लिए लाए बिल पर सफाई दे रहे हैं। फेसबुक पर डेटा चुराने के आरोप लगे हैं जबकि टिकटॉक और वीचैट पर अमेरिका बैन लगा सकता है। बहरहाल, शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ...

आज इन 3 इवेंट्स पर रहेगी नजर

1. आज से मचेगी IPL की धूम। 53 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 60 मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा।
2. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो आज से सुशांत केस में बॉलीवुड एंगल की जांच कर सकता है। करण जौहर के घर हुई पार्टी के वीडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
3. मध्य प्रदेश सरकार मनाएगी वनाधिकार उत्सव। 22 हजार वनवासियों को दिया जाएगा वनाधिकार का प्रमाणपत्र।

अब कल की 7 महत्वपूर्ण खबरें

1. 4 घंटे गूगल प्ले स्टोर से हटने के बाद पेटीएम की वापसी
गूगल ने शुक्रवार दोपहर प्ले स्टोर से पेटीएम को हटा दिया था। गूगल का कहना था कि कंपनी ऑनलाइन कसीनो और स्पोर्ट्स बेटिंग को इजाजत नहीं दे सकती। पेटीएम ने यूजर्स से कहा- आपके पैसे सुरक्षित हैं। हम जल्द लौटेंगे। आखिरकार, 4 घंटे बाद पेटीएम की प्ले स्टोर पर वापसी हो गई। -पढ़ें पूरी खबर

2. ट्रेन का सफर हो सकता है महंगा, यात्रियों को देना पड़ सकता है एक्स्ट्रा चार्ज
केंद्र सरकार अब एयरपोर्ट की तर्ज पर रेलवे स्टेशनों पर भी यूजर चार्ज लगाने पर विचार कर रही है। भारतीय रेलवे ज्यादा व्यस्त स्टेशनों पर यात्रियों से चार्ज वसूलेगा। हालांकि, रेलवे ने कहा है कि यह निर्णय यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने और रेवेन्यू बढ़ाने के लिए किया गया है। -पढ़ें पूरी खबर

3. IPL में पहली बार टीम को मिलेंगे अनलिमिटेड कोरोना सब्स्टीट्यूट
कोरोना के बीच इस बार IPL में 3 खास बातें देखने को मिलेंगी। जैसे चोटिल खिलाड़ी की जगह दूसरा प्लेयर सब्स्टीट्यूट के तौर पर शामिल हो सकेगा। फ्रंट फुट नो बॉल फील्ड की बजाय थर्ड अंपायर देखेगा। और बॉल को चमकाने के लिेए बॉलर्स लार का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। -पढ़ें पूरी खबर

4. मोदी ने विराट-अनुष्का से कहा- आप बेहतरीन पैरेंट्स साबित होंगे
पीएम मोदी गुरुवार को 70 साल के हो गए। उनके जन्मदिन पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बधाई दी थी। इसके जवाब में मोदी ने लिखा- आप दोनों बेहतरीन पैरेंट्स साबित होंगे। मोदी ने कंगना, करन जौहर के साथ-साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल को भी शुक्रिया कहा। -पढ़ें पूरी खबर

5. बिहार में चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे पर क्यों फंसा है पेंच
बिहार में चुनाव के पहले सियासी सरगर्मी उफान पर है। पिछली बार 52 सीटों पर जदयू और भाजपा आमने-सामने थीं। जिनमें 22 पर हार-जीत का अंतर दस हजार से कम था। लोजपा 42 पर लड़ी, जिनमें 22 पर जदयू के खिलाफ थी। कहीं सीटों को लेकर दावेदारी है तो कहीं गठबंधन का पेंच फंसा है। आखिर ऐसा क्यों? -पढ़ें पूरी खबर

6. कोविड-19 वैक्सीन ट्रैकर: आखिर हमें कब तक वैक्सीन मिलेगी?
अगर अनुमति मिली तो ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका की कोवीशील्ड के साथ SPUTNIK-V के अंतिम फेज के ट्रायल्स भी हमारे यहां होंगे। खबर है कि भारत की फार्मास्यूटिकल्स कंपनी डॉ. रेड्डीज के साथ-साथ गुजराती कंपनी कैडिला हेल्थकेयर भी रूसी संगठन से संपर्क में हैं। अब सवाल यह कि हमें कब तक वैक्सीन मिलेगी? -पढ़ें पूरी खबर

7. अमिताभ 77 की उम्र में 17 घंटे काम कर रहे
अमिताभ बच्चन इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति-12' की शूटिंग में बिजी हैं। बिग बी ने देर रात घर लौटने के बाद तड़के 2:37 बजे ब्लॉग लिखा, "कुछ देर पहले काम से लौटा हूं और यह एक दिन में लगभग 17 घंटे की वर्किंग थी। कोविड-19 के बाद शरीर के लिए इतना पर्याप्त और फायदेमंद है।" -पढ़ें पूरी खबर

अब 19 सितंबर का इतिहास

1952: हॉलीवुड फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को अमेरिका वापस आने से रोक दिया गया।

1965: अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला सुनीता विलियम्स का जन्म हुआ।

1985: मेक्सिको सिटी में भूकंप से भारी तबाही हुई। वहां करीब 10,000 लोग मारे गए थे।

जाते-जाते जिक्र हिन्दी के प्रसिद्ध और सम्मानित कवि कुंवर नारायण का। 1927 में आज ही के दिन उनका जन्म हुआ था। उनकी कविता नचिकेता की चंद पंक्तियां पढ़िए...



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
The thrill of IPL will start from today; Kangna's mess with journalist after Shiv Sena; Rail travel can now be expensive


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/362g4ev

No comments:

Post a Comment

What is NHS Medical? A Comprehensive Guide

The National Health Service (NHS) is a cornerstone of the United Kingdom’s healthcare system, providing a wide range of medical services to...