Header logo

Sunday, December 6, 2020

जमाने वाली ठंड के लिए प्रसिद्ध चूरू-माउंट आबू में गर्मी; चूरू 330 पार, 17 साल बाद छूटा पसीना https://ift.tt/2JPN94f

दिसंबर माह में आमतौर पर देश सर्दी की गिरफ्त में होता है, लेकिन राजस्थान में मामला इन दिनों उलट है। नलों में पानी जमा देने वाली सर्दी के लिए प्रसिद्ध चूरू और माउंट आबू जैसे शहरों में गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को चूरू में 33.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो पिछले 17 सालों में दिसंबर का सबसे अधिक तापमान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, इससे पहले 8 दिसंबर 2003 को यहां तापमान 33.5 डिग्री था, जबकि पिछले साल 4 दिसंबर को यहां तापमान 27 डिग्री रहा था।

शनिवार को यहां तापमान 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह जयपुर में शुक्रवार को पारा 30.9 डिग्री रहा। यह 12 साल बाद सर्वाधिक है। इससे पहले 4 दिसंबर 2008 को यहां पारा 32 डिग्री था। बाड़मेर में पिछले 12 साल में सबसे ज्यादा 34.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। चूरू और बाड़मेर में करीब पांच साल बाद सर्दी के मौसम में इतनी गर्मी पड़ रही है। माउंट आबू के भी यही हाल हैं। 2 दिसंबर को तापमान जमाव बिंदु तक पहुंच गया। घरों के बाहर कारों पर हल्की बर्फ देखने को मिली थी। अब लोग गर्मी से परेशान हैं।

हिमाचल- लाहौल में बर्फबारी से जम गई झील

कुल्लू. शुक्रवार रात लाहौल स्पीति में हुई बर्फबारी से सिस्सु में झील जम गई है। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में सड़क पर बर्फ की मोटी परत जमने से प्रदेश में वाहनों की आवाजाही रुक गई है।

पंजाब-9 तक बादल छाने के आसार, अभी रातें गर्म...

लुधियाना. सूबे में दिन का तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री ज्यादा चल रहा है। रात के तापमान में 3 से 6 डिग्री का इजाफा है। ऐसे में रातें गर्म हो रही हैं। शनिवार दोपहर में आंशिक बादल छाने से तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 9 दिसंबर तक आंशिक बादल छाने के आसार हैं, लेकिन मौसम शुष्क ही रहेगा। शनिवार को अमृतसर का रात का पारा सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा 12.6 डिग्री दर्ज किया गया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मौसम विभाग के मुताबिक 9 दिसंबर तक आंशिक बादल छाने के आसार हैं।


from Dainik Bhaskar /national/news/summer-in-churu-mount-abu-famous-for-the-freezing-cold-churu-crosses-330-sweats-off-after-17-years-127983752.html

No comments:

Post a Comment

What is NHS Medical? A Comprehensive Guide

The National Health Service (NHS) is a cornerstone of the United Kingdom’s healthcare system, providing a wide range of medical services to...