Header logo

Monday, December 7, 2020

जब अंतरिक्ष से पृथ्वी की सबसे सुंदर फोटो ली गई; पृथ्वी और चांद की फोटो साथ में लेने के लिए आज ही भेजा था सैटेलाइट https://ift.tt/2IiorJ8

7 दिसंबर 1972 को नासा ने चांद पर अपना आखिरी मैन्ड मिशन "अपोलो-17" लॉन्च किया। इस मिशन के क्रू में यूजेन सेरनान, रोनाल्ड इवांस और हैरिसन श्मिट थे। इस क्रू ने स्पेसक्राफ्ट से पृथ्वी की सबसे सुंदर तस्वीर खींची थी। इसे "ब्लू मार्बल" कहते हैं। ये तस्वीर इसलिए भी खास थी क्योंकि ये पहली बार था जब पृथ्वी का साउथ पोल भी नजर आया था। हालांकि, ये पूरा बादलों से ही घिरा दिख रहा था। जबकि, अफ्रीका इसमें एकदम साफ दिख रहा था।

ये तस्वीर अपोलो-17 मिशन लॉन्च होने के 5 घंटे 6 मिनट बाद क्लिक की गई थी। तस्वीर को 70 मिमी के हेसलब्लेड कैमरे से लिया गया था, जिसमें 80 मिमी का लैंस लगा था। तस्वीर लेने से दो दिन पहले ही 5 दिसंबर को तमिलनाडु में एक साइक्लोन भी आया था और इस तस्वीर में वो भी दिख रहा था। नासा ने इस तस्वीर का क्रेडिट अपोलो-17 की क्रू को दिया था।

यही वो तस्वीर है जिसे अपोलो-17 के क्रू मेंबर ने क्लिक किया था।

नासा ने आज ही ATS-1 भी लॉन्च किया
7 दिसंबर 1966 को नासा ने ATS-1 सैटेलाइट लॉन्च की थी। इस सैटेलाइट पर ब्लैक एंड व्हाइट वेदर कैमरा फिट किया गया था, जिसने पृथ्वी और चांद की साथ में तस्वीर ली थी। ये पहली तस्वीर है, जिसमें पृथ्वी और चांद साथ में दिख रहे थे। ATS-1 ने जब ये तस्वीर क्लिक की थी, तब वो पृथ्वी से 35,888 किमी और चांद से 4.34 लाख किमी दूर था। पृथ्वी और चांद की साथ में ये तस्वीर 22 दिसंबर 1966 को मिली थी। 12 साल तक काम करने के बाद 1 दिसंबर 1978 को ATS-1 डिएक्टिवेट हो गया। हालांकि, इसका कम्युनिकेशन हार्डवेयर 1985 तक काम करता रहा।

22 दिसंबर 1966 को पृथ्वी और चांद की पहली तस्वीर खींची गई थी।

भारत और दुनिया में 7 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:
1825: भाप से चलने वाला पहला जहाज 'इंटरप्राइज' कोलकाता पहुंचा।
1856: देश में पहली बार आधिकारिक रूप से 'हिंदू विधवा' का विवाह कराया गया।
1889: दुनिया में मौजूदा रूप की पहली गाड़ी बनाई गई।
1941: दूसरे विश्व युद्ध के दौरान आज ही के दिन जापान ने अमेरिका के पर्ल हार्बर पर हवाई हमला किया।
1949: भारतीय सशस्‍त्र बल फ्लैग डे मनाया जाता है।
1992: दक्षिण अफ्रीकी धरती पर पहली बार कोई वनडे मैच खेला गया।
1995: भारत ने संचार उपग्रह इनसेट-2सी का प्रक्षेपण किया।
1988: अर्मेनिया में आए 6.9 तीव्रता वाले भूकंप से 25 हजार लोगों की मौत, लाखों बेघर।
2001: तालिबान ने कई दिनों तक चली लड़ाई के बाद अफगानिस्तान के कंधार पर कब्जा छोड़ा।
2002: तुर्की की आजरा अनिन मिस वर्ल्ड बनीं।
2008: हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने चन्द्रमोहन को मुख्यमंत्री पद से बर्खास्त किया।
2008: भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने जापान टूर का ख़िताब जीता।
2009: डेनमार्क के कोपेनहेगन में जलवायु शिखर सम्मेलन शुरू।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Today History: Aaj Ka Itihas India World December 7 Update | Earth Seen From NASA Apollo 17


from Dainik Bhaskar /national/news/aaj-ka-itihas-today-history-india-world-december-7-earth-seen-from-nasa-apollo-17-127988067.html

No comments:

Post a Comment

What is NHS Medical? A Comprehensive Guide

The National Health Service (NHS) is a cornerstone of the United Kingdom’s healthcare system, providing a wide range of medical services to...