Header logo

Wednesday, July 22, 2020

रूस: शहरों तक पहुंची आग, तीन लाख लोग प्रभावित, 99 हजार एकड़ जंगल में 197 जगह पर आग फैली https://ift.tt/3hpVWW0

दुनिया के सबसे ठंडे स्थान के तौर पर चर्चित साइबेरिया के जंगलों की आग फैलती ही जा रही है। पूर्वी रूस का बड़ा इलाका इसकी चपेट में है। अब याकुत्सक, यूगोरस्क और सोवेत्सकी जैसे छोटे कस्बे में चपेट में आ गए है। रूस की एरियल फॉरेस्ट प्रोटेक्शन सर्विस के मुताबिक, 99 हजार एकड़ में 197 जगह पर आग फैली है।

5000 से ज्यादा लोग इन्हें बुझाने में लगे हैं। रूस में ग्रीनपीस की वाइल्डफायर यूनिट के प्रमुख ग्रेगोरी कुक्सिन के मुताबिक साइबेरिया दुनिया में सबसे तेजी से गर्म हो रहा है। इसे तत्काल रोकना जरूरी है। साल भर में यहां पर ग्रीस के क्षेत्रफल जितना जंगल आग के हवाले हो चुका है।

कैलिफोर्निया में फिर फैली आग

लैसेन काउंटी में 5800 एकड़ जंगल में आग फैली है। यहां 30 हजार लोगों को हटा लिया गया है। 24 घंटे में 850 एकड़ जंगल तबाह हुआ।

अमेजन रेनफॉरेस्ट में 1000 वाइल्डफायर

ब्राजील में अमेजन के जंगलों में जुलाई महीने में 1057 आग की घटनाएं हुई हैं। 3069 वर्ग किमी जंगल नष्ट हो चुका है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
रूस में ग्रीनपीस की वाइल्डफायर यूनिट के प्रमुख ग्रेगोरी कुक्सिन के मुताबिक साइबेरिया दुनिया में सबसे तेजी से गर्म हो रहा है। इसे तत्काल रोकना जरूरी है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WJ748C

No comments:

Post a Comment

What is NHS Medical? A Comprehensive Guide

The National Health Service (NHS) is a cornerstone of the United Kingdom’s healthcare system, providing a wide range of medical services to...