Header logo

Sunday, July 19, 2020

राजस्थान में वसुंधरा अब भी भाजपा के साथ; अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कुछ ही दिनों में शुरू होने की उम्मीद https://ift.tt/398xCFf

हम आपको बता रहे हैं कि खबरों के लिहाज से कल का दिन कैसा था और आज का दिन आपके और आपके परिवार के लिए कैसा रहने वाला है? आपको बस इतना करना है कि कुछ मिनट निकालकर इसे आखिर तक पढ़ जाना है।

1. राजस्थान में सुर्खियों में वसुंधरा
तो चलिए शुरू करते हैं…। कल यानी शनिवार को भी खबरों में राजस्थान का सियासी ड्रामा छाया रहा। ताजा घटनाक्रम ये कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी। उन्होंने एक ट्वीट किया है, जिसमें वे कहती हैं, 'कांग्रेस की अंदरूनी कलह का नुकसान प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।' एक और ट्वीट में कहा कि वे ‘भाजपा’ और ‘उसकी विचारधारा’, दोनों के साथ हैं।

इससे पहले उन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का साथ देने का आरोप लगा। रालोपा के नेता हनुमान बेनीवाल ने गुरुवार को कहा था कि वे (वसुंधरा) गहलोत सरकार को बचा रही हैं। पायलट खेमे ने भी उन पर ऐसे ही आरोप लगाए थे।

राजस्थान में विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर जारी फोन टैपिंग पर भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। कहा कि क्या आधिकारिक रूप से फोन टैपिंग हुई, क्या सरकार ने खुद को बचाने के लिए गैर संवैधानिक तरीकों का इस्तेमाल किया? इसकी जांच सीबीआई से कराई जाना चाहिए।

पढ़ें: 9 दिन बाद वसुंधरा ने चुप्पी तोड़ी: 3 घंटे में 2 ट्वीट किए

2. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तारीखें
अब बढ़ते हैं कल की दूसरी सबसे बड़ी खबर की तरफ और आपको लिए चलते हैं उत्तर प्रदेश के अयोध्या। खबर है कि राम मंदिर निर्माण की नींव 3 या 5 अगस्त को रखी जाएगी। आखिरी फैसले के लिए ये दो तारीखें पीएमओ को भेजी गई हैंताकि प्रधानमंत्री मोदी आ सकें। मंदिर की ऊंचाई 161 फीट होगी और मंदिर में तीन की बजाय पांच गुंबद होंगे। कल श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अयोध्या में बैठक हुई, जिसमें ये फैसले लिए गए।

3. महाकाल में सिर्फ मध्य प्रदेश के लोग आ सकेंगे
कल की तीसरी अहम खबर महाकाल की नगरी उज्जैन से। अगर आप मध्य प्रदेश से बाहर रहते हैं और महाकाल में आस्था रखते हैं तो ये जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। उज्जैन में कोरोना मरीजों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए शनिवार को मंदिर प्रबंधन समिति ने दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर अहम फैसला लिया है। अब केवल मध्य प्रदेश के निवासी ही बाबा महाकाल के दर्शन कर पाएंगे। दूसरे राज्यों से आने वालों को महाकाल मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

4. टिकटॉक के खिलाफ ट्रम्प कैम्पेन चला रहे
एक खबर विदेश से। बात अमेरिका की। यहां जल्द ही टिकटॉक पर बैन को लेकर फैसला हो सकता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प फेसबुक और इंस्टाग्राम पर इसके खिलाफ एड कैम्पेन चला रहे हैं। इसमें कहा जा रहा है कि चीन का यह ऐप अमेरिकी नागरिकों की जासूसी कर रहा है। भारत ने पिछले महीने चीन के 59 ऐप्स पर बैन लगा दिया था। अमेरिका के सांसद भारत के इस कदम की तारीफ करते हुए ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन पर भी टिकटॉक को बैन करने का दबाव बना रहे हैं।

5. आज का दिन कैसा रहेगा?
आज रविवार है। सात राशियों कन्या, कुंभ, मीन, मेष, मिथुन, तुला और सिंह राशि वालों के लिए आज संभलकर रहने का दिन है। पांच राशियों वृष, कर्क, वृश्चिक, धनु और मकर राशि वाले लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। पढ़ें: सभी 12 राशि वालों के दिन कैसा रहेगा...

ऊपर हुई एस्ट्रोलॉजी की बात। अब जानते हैं कि टैरोकार्ड्स क्या कहते हैं। तो रविवार को धनु राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों की सलाह अहम साबित हो सकती है। मेष राशि वालों के लिए एक काम के लिए कई बार कोशिश करने का दिन रहेगा। पढ़ें: सभी राशि वालों के लिए टैरोकार्ड्स क्या कह रहे हैं...

6. चलते-चलते वो खबरें, जिन्हें शायद आप पढ़ना चाहें

फोन टैपिंग कितनी सही?

राजस्थान में फोन टैपिंग पर सियासत गरमाई हुई है। पिछले साल कर्नाटक और उसके बाद छत्तीसगढ़ में भी फोन टैपिंग के आरोप लगे थे। दरअसल, केंद्र और राज्य सरकारें दो व्यक्तियों के बीच की बातचीत को इंटरसेप्ट कर सकती हैं। पोस्ट ऑफिस एक्ट, इंडियन टेलीग्राफ एक्ट औरइन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट में सरकार को यह अधिकार मिला हुआ है। भास्कर एक्सप्लेनर में पढ़ें: किन एजेंसियों को फोन रिकॉर्ड करने की इजाजत है?

कोरोना की दवा
मॉडर्न मेडिसिन के सामने कोरोना से बड़ा संकट पहले कभी नहीं आया। दुनियाभर के डॉक्टर और वैज्ञानिक लगातार वैक्सीन की खोज में लगे हैं। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर तय समय में कोरोना की वैक्सीन तैयार हो जाती है, तो यह इतिहास का सबसे तेज वैक्सीन प्रोग्राम होगा। पढ़ें: कोरोना के सबसे चर्चित ड्रग्स और ट्रीटमेंट के बारे में...



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Vasundhara Raje & Ram Mandir| News Brief Dainik Bhaskar Morning Latest [Updates]; Ayodhya Ram Mandir Nirman Date


from Dainik Bhaskar /national/news/news-brief-dainik-bhaskar-morning-latest-rajasthan-vasundhara-raje-ayodhya-ram-mandir-nirman-in-august-127528736.html

No comments:

Post a Comment

What is NHS Medical? A Comprehensive Guide

The National Health Service (NHS) is a cornerstone of the United Kingdom’s healthcare system, providing a wide range of medical services to...