Header logo

Monday, March 23, 2020

192 देशों में संक्रमण और 14616 मौतें: अमेरिका में 24 घंटे में 100 से ज्यादा की जान गई, 14550 नए मामले सामने आए https://ift.tt/3acyyrP

वॉशिंगटन. दुनिया के 192 से ज्यादा देश कोरोनावायरस की चपेट में हैं। महामारी के कारण 14,616 लोगों की मौत हो चुकीहै। चीन के बाद इटली सबसे ज्यादा प्रभावित है। अमेरिका में भी कोरोना पैर पसार रहा है। यहां रविवार को 24 घंटे में 14,550 नए मामले सामने आए और 100 से ज्यादा लोगों की जान गई। अमेरिका में अब तक 33,276 लोग कोरोना संक्रमित हैं, जबकि 419 मरीजों की मौत हुई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की वजह से चिंतित हैं, क्योंकि चीन वक्त रहते अमेरिका को वायरस को लेकर आगाह कर सकता था।

ट्रम्प ने कहा- मैं चीन से थोड़ा परेशान हूं। मैं उनके साथ ईमानदार हूं। मुझे राष्ट्रपति जिनपिंग और उनके देश का सम्मान करता हूं। उन्हें हमें इस बारे में बताना चाहिए था। अमेरिका ने चीन में विशेषज्ञों को भेजने की पेशकश की थी, लेकिन चीन के कोई प्रतिक्रिया नहीं थी।

न्यूयॉर्क में संक्रमण के 15 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। वायरस की वजह से मेट्रो में भीड़ कम हुई।

न्यूयॉर्क में 12,345 मरीज मिले
अमेरिका में एक दिन में 14,550 नए मरीज मिले हैं। इनमें से एक तिहाई केवल न्यूयॉर्क शहर में मिले हैं। यहां 24 घंटे में 12,345 केस सामने आए हैं। अमेरिका में औसतन 1800 लोगों पर 5 डॉक्टर हैं, जबकि भारत में इतने लोगों पर सिर्फ 1 डॉक्टर है। देश में रविवार को बेवजह घूमने वाले 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इटली में 5 हजार से ज्यादा मौतें
इटली के सिविल प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट के मुताबिक, यहां रविवार तक संक्रमण का आंकड़ा 59,138 पहुंच गया, जबकि 5476 लोगों ने जान गंवाई है। 7024 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। इटली में 21 फरवरी को पहला मामला सामने आया था। इसके एक महीने बाद महामारी को रोकने के लिए देश के भीतर सभी यात्राएं पर रोक लगा दी गई है। इटली में चीन से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोनावायरस चीन के वुहान शहर से ही फैला माना जाता है।यहां रविवार को 651 लोगों की मौत दर्ज की गई।

रोम स्थित पीपुल्स स्क्वायर। यूरोप में इटली सबसे ज्यादा कोरोनावायरस से प्रभावित देश बन गया है।

एक दिन में 1600 लोगों की मौत: डब्ल्यूएचओ

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि अफ्रीका के चार देशों में कोरोनावायरस के मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 26,069 मामले सामने आए और 1600 लोगों की मौत हुई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोरोनावायरस की वजह से लॉस एजेंलिस की सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2J7cWRB

No comments:

Post a Comment

What is NHS Medical? A Comprehensive Guide

The National Health Service (NHS) is a cornerstone of the United Kingdom’s healthcare system, providing a wide range of medical services to...