Header logo

Thursday, May 7, 2020

शंघाई में 11 मई को 3 माह बाद खुलेगा डिज्नीलैंड पार्क; एम्सटर्डम के रेस्त्रां में ग्रीन हाउस क्वारैंटाइन डिनर कैबिन बनाए गए https://ift.tt/35ANqyL

चीन के शंघाई मेंडिज्नीलैंड पार्क 11 मई को खोला जाएगा। यह करीबतीन माह से बंद पड़ा है। डिज्नी के चेयरमैन बॉब इगर ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा, 'कोरोना के चलते कंपनी ने अपने सभी पार्क बंद कर दिए थे।कंपनी चुनौतियों का सामना कर रही है। लेकिन, हमें रिकवरी की पूरी उम्मीद है। हम 11 मई से अपना शंघाई स्थित डिज्नीलैंड पार्क खोलने की योजना बना रहे हैं।'

दरअसल, डिज्नी पार्क शंघाई और हांगकांग में जनवरी, टोक्यो में फरवरी, अमेरिका और फ्रांस में मार्च से बंद हैं। पार्क में मूवी रिलीजिंग कैंसिल कर दी गई है। कोरोना के कारण कंपनी का हर हिस्सा प्रभावित हुआ है। वॉल्ट डिज्नी कंपनी को पिछले तीन माह में 1.4 बिलियन डॉलर (करीब 10,611 करोड़ रुपए) का नुकसान उठाना पड़ा है।

नीदरलैंड्स: लॉकडाउन में कैंडल लाइट डिनर

दूसरी तरफ, यह नीदरलैंड्स की राजधानी एम्सटर्डम के एक बड़े रेस्तरां ईटेन की तस्वीर है। यहां ऐसे डिनर कैबिन बनाए गए हैं, जहां एक ही परिवार के अधिकतम तीन सदस्य कैंडल लाइट डिनर कर सकते हैं। इन डिनर कैबिन की बुकिंग फुल हो चुकी है। इन कैबिन को ग्रीन हाउस क्वारैंटाइन नाम दिया गया है। इन्हें मीडियामैटिक आर्ट्स सेंटर ने डिजाइन किया है।

इस तरह के डिनर नीदरलैंड्स की संस्कृति का अहम हिस्सा रहे हैं।

कोरोना के अब तक 41087 मामले आए हैंजबकि इससे 5168 मौतें हुईंहैं

नीदरलैंड्स में लॉकडाउन के दौरान कुछ ही रेस्तरां को खोलने की अनुमति है। ऐसे में ज्यादातर लोग रेस्तरां जाकर कैंडल लाइट डिनर नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल, नीदरलैंड्स में कहा जाता है कि कैंडल लाइट डिनर में कई रिश्ते बनते और मजबूत होते हैं। यहां कोरोना के अब तक 41087 मामले आए हैंजबकि इससे 5168 मौतें हुई हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
तस्वीर शंघाई के डिज्नी पार्क की है। आम दिनों में हर दिन यहां लाखों लोग आते थे। लेकिन, अब सन्नाटा पसरा है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YFjccr

No comments:

Post a Comment

What is NHS Medical? A Comprehensive Guide

The National Health Service (NHS) is a cornerstone of the United Kingdom’s healthcare system, providing a wide range of medical services to...