Header logo

Wednesday, May 13, 2020

चीन के वुहान में कोरोना के दूसरे दौर का डर, अब सभी 1.10 करोड़ नागरिकों का टेस्ट होगा https://ift.tt/2WshrxS

चीन के वुहान में कोरोना का दूसरा दौर शुरू हो सकता है। यहां एक ही दिन में 6 नए मामले आने के बाद सरकारी मीडिया ने इसकी आशंका जताई है। अधिकारियों ने भी कहा है कि अब वुहान के सभी नागरिकों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। वुहान की आबादी 1.10 करोड़ है। वुहान कोरोना का केंद्र रहा है। यहां दो महीने तक लॉकडाउन रहा। उधर, पूरे चीन में 16 नए मामले आए हैं। इनमें 15 मामलों में लक्षण नजर नहीं आए हैं।

शुलान में मार्शल लॉ लागू

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि जिलिन और हुबेई प्रांत में अधिकारी संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने की तैयारी कर रहे हैं। जिलिन प्रांत के शुलान शहर में 15 मामले अचानक आए हैं। इसके बाद यहां मार्शल लॉ लगा दिया गया है।

शुलानहाई रिस्क जोन घोषित

शुलान रूस सीमा से लगा शहर है। इसे हाई रिस्क जोन घोषित किया गया है। यहां एक 45 साल की महिला से संक्रमण फैलने की आशंका जताई जा रही है।

द कोरिया : नाइट क्लब गए 108 लोग संक्रमित, 2000 की तलाश

दक्षिण कोरिया में नाइट क्लब, बार, पब से संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है।अधिकारियों ने राजधानी सियोल में 7000 ऐसे लोगों की जांच कराई है, जो नाइट क्लबों में गए थे। इनमें से 108 लोग संक्रमित पाए गए।

नाइट क्लब से कोरोना फैलने की आशंका

अधिकारियों ने कहा है कि इनमें से ज्यादातर लोग थर्ड जेंडर हो सकते हैं। ये लोग समाज के सामने आने से डर रहे हैं। पिछले हफ्ते नाइट क्लब से लौटा 29 साल का एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसके संपर्क की जांच की गई क्योंकि यह एक ही दिन तीन नाइट क्लबों में गया था।

इस व्यक्ति की कोरोना चेन से जुड़े और 2000 लोगों की तलाश की जा रही है। देश में अब तक 10,936 मामले आए हैं। जबकि 258 मौतें हुई हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
वुहान कोरोना का केंद्र रहा है। यहां दो महीने तक लॉकडाउन रहा। पूरे चीन में 16 नए मामले आए हैं। इसमें से 15 मे किसी तरह के लक्षण नजर नहीं आए। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bmUakR

No comments:

Post a Comment

What is NHS Medical? A Comprehensive Guide

The National Health Service (NHS) is a cornerstone of the United Kingdom’s healthcare system, providing a wide range of medical services to...