Header logo

Thursday, May 7, 2020

दुनिया के 35 में से 33 देशों में कोरोना से पुरुषों की महिलाओं से ज्यादा जान गई, सिर्फ भारत और पाकिस्तान में ऐसा नहीं https://ift.tt/2WdgUzH

रिसर्च डेस्क. कोरोनावायरस से महिलाओं की तुलना में पुरुषों की ज्यादा जान जा रही है। दुनिया के 35 देशों में कोरोनावायरस संक्रमितों के आंकड़े देखें तो पता चलता है कि 33 देशों में पुरुषों की मृत्युदर महिलाओं से ज्यादा है। इतना ही नहीं, इन 33 देशों में मेल और फीमेल मृत्युदर के अनुपात में भी एक फीसदी से ज्यादा का अंतर है। यानी जो पुरुष कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं, उन्हें महिलाओंसे ज्यादा जान का खतरा है।
हालांकि सिर्फ भारत और पाकिस्तान में कोरोना से महिलाओं की पुरुषों से ज्यादा मौत हो रही है। भारत में कोरोना संक्रमित महिलाओं की मृत्युदर 3.1% है। जबकि पुरुषों की मृत्युदर 2.6% है। इसी तरह पाकिस्तान में कोरोना संक्रमित महिलाओं की मृत्युदर 2.8% है, जबकि पुरुषों की 2.0% है।

  • नीदरलैंड और इटली में पुरुषों की महिलाओं से दोगुना ज्यादा मौत हो रही है

नीदरलैंड में कोरोनावायरस से पुरुषों की महिलाओं से दोगुना ज्यादा मौतें हो रही हैं। यहां कोरोना संक्रमित पुरुषों की मृत्युदर 18.1% है, जबकि महिलाओं की मृत्युदर 8.1% है। इटली में कोरोना संक्रमित पुरुषों की मृत्युदर 17.1% है, जबकि महिलाओं की मृत्युदर 9.3% है। बेल्जियम में कोरोना संक्रमित पुरुषों की मृत्युदर 15.3% है, जबकि महिलाओं की मृत्युदर 8.6% है। इसी तरह स्वीडन में कोरोना संक्रमित पुरुषों की मृत्युदर 15.1% है, जबकि महिलाओं की मृत्युदर 9.1% है।

  • पहली बार चीन में दिखाई दिया था ट्रेंड, पर वैज्ञानिक अभी वजह नहीं ढूंढ सके

महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की मौत का यह ट्रेंड पहली बार वैज्ञानिकों ने चीन में देखा था। उसके बाद जर्मनी, इटली, स्पेन, दक्षिण कोरिया समेत दुनिया के तमाम देशों में भी इसी तरह का ट्रेंड दिखाई दे रहा है। लेकिन वैज्ञानिक अभी तक इसके पीछे की वजह नहीं जान सके हैं। कुछ रिसर्च में कहा जा रहा है कि ऐसा बॉयोलॉजिकल वजहों से हो रहा है। कुछ सेल्स और हार्मोन्स को जिम्मेदार बता रहे हैं।

  • एक्सपर्ट्स कहते हैं कि महिलाओं का इम्युन सिस्टम पुरुषों से ज्यादा मजबूत होता है

यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड में डेमोग्राफी और पॉपुलेशन हेल्थ के प्रोफेसर जेनिफर डाउड कहते हैं कि महिलाओं का एडापटिव इम्युन सिस्टम पुरुषों से ज्यादा मजबूत होता है। इसीलिए पूरी जिंदगी महिलाओं में संक्रमण से जुड़ी बीमारियां काफी होती हैं, इनसे उनकी मौत भी कम ही होती है। महिलाएं इसकी शुरुआत बच्चे को जन्म देने के साथ ही करती हैं। सामान्य तौर पर भी महिलाओं का शरीर पुरुषों की तुलना में बैक्टीरिया और वायरल बीमारियों को ज्यादा तेजी से दूर भगाते हैं। वैक्सीन भी महिलाओं में पुरुषों से बेहतर काम करते हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
In 33 out of 35 countries of the world, men were killed more than women from Corona, not only in India and Pakistan.


from Dainik Bhaskar /coronavirus/news/in-33-out-of-35-countries-of-the-world-men-were-killed-more-than-women-from-corona-not-only-in-india-and-pakistan-127278288.html

No comments:

Post a Comment

What is NHS Medical? A Comprehensive Guide

The National Health Service (NHS) is a cornerstone of the United Kingdom’s healthcare system, providing a wide range of medical services to...