Header logo

Monday, May 11, 2020

सेंसेक्स 387 अंक और निफ्टी 96 पॉइंट ऊपर खुला, शुक्रवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 455 अंक ऊपर बंद हुआ था https://ift.tt/2YYePcm

सप्ताह में आज कारोबार के पहले दिन बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 387.64 अंक ऊपर और निफ्टी 96.65 पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले शुक्रवार, 8 मई को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 645 अंक तक ऊपर जाने में कामयाब रहा था। हालांकि, कारोबार के अंत में सेंसेक्स 199.32 अंक या 0.63% ऊपर 31,642.70 पर और निफ्टी 52.45 पॉइंट या 0.57% ऊपर 9,251.50 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद
शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों में तेजी देखी गई। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.91 फीसदी की बढ़त के साथ 455.43 अंक ऊपर 24,331.30 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.58 फीसदी बढ़त के साथ 141.66 अंक ऊपर 9,121.32 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.69 फीसदी बढ़त के साथ 48.61 पॉइंट ऊपर 2,929.80 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.40 फीसदी बढ़त के साथ 11.72 अंक ऊपर 2,907.06 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस, जर्मनी, इटली के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 67,161 हो गई है। इनमें 43,976 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 20,969 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,212 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 4,180,305 हो चुकी है। इनमें 283,860 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 1,490,182 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 80,787 हो चुकी है।

09:23AMबीएसईसेंसेक्स 30 में शामिल 28 कंपनियों में के शेयरों में बढ़त है। इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा 3.35% बढ़त है।

09:15 AMसेंसेक्स 429.32 अंक ऊपर 32,072.02 पर और निफ्टी 102.90 पॉइंट ऊपर 9,354.40 पर कारोबार कर रहा है।

सभी अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.91 फीसदी की बढ़त के साथ 455.43 अंक ऊपर 24,331.30 पर बंद हुआ था।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अमेरिकी बाजारों की बढ़त का असर भारतीय बाजारों पर भी दिख रहा है, आज सेंसेक्स 387 अंक ऊपर खुला है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WmeSxi

No comments:

Post a Comment

What is NHS Medical? A Comprehensive Guide

The National Health Service (NHS) is a cornerstone of the United Kingdom’s healthcare system, providing a wide range of medical services to...