Header logo

Friday, May 8, 2020

अब तक 39.16 लाख संक्रमित और 2.70 लाख जान गई: अमेरिका में 76 हजार मौतें; इटली में करीब 30 हजार लोगों ने दम तोड़ा https://ift.tt/2LdT3Jy

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 39 लाख 16 हजार 338 लोग संक्रमित हैं। दो लाख 70 हजार 711 की मौत हो चुकी है, जबकि 13 लाख 43 हजार 54 ठीक हो चुके हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में अब तक 76 हजार 928 लोगों की जान जा चुकी है। यहां एक दिन में 2448 लोगों ने दम तोड़ा है। उधर, इटली में 24 घंटे में 274 जान गई है। यहां मौतों का आंकड़ा 30 हजार के करीब पहुंच गया है।

अमेरिका: 12 लाख से ज्यादा संक्रमित
दुनिया में सबसे ज्यादा 12 लाख 92 हजार 623 मरीज अमेरिका में हैं। यहां दो लाख 17 हजार 250 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। उधर, अपने सैन्य सहयोगी के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि हर दिन उनका कोरोना जांच किया जाता है। संक्रमित अफसर मेरे संपर्क में बहुत कम था।

पुतिन और ट्रम्प ने फोन पर बातचीत की
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और राष्ट्रपति ट्रम्प ने महामारी को लेकर गुरुवार को फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को द्वितीय विश्व युद्ध की जीत की 75वीं वर्षगांठ पर बधाई दी। क्रेमलिन ने बयान में कहा, "वायरस के कारण बनी स्थिति को लेकर की गई चर्चा में द्विपक्षीय सहयोग के सकरात्मक संकेत दिखे। अमेरिका ने रूस को मदद के रूप में चिकित्सक उपकरण भेजने का भी प्रस्ताव दिया है।"

पाकिस्तान: 9 मई को लॉकडाउन हटाएगा
पाकिस्तान ने गुरुवार को घोषणा की कि देश में लगा लॉकडाउन 9 मई से धीरे-धीरे हटाया जाएगा। पीएम इमरान खान ने कहा कि लॉकडाउन के चलते मजदूर, छोटे व्यापारी और जनता को काफी नुकसान हो रहा है। हालांकि, यहां अभी केस बढ़ते जा रहे हैं। अब तक 26 हजार 644 केस मिल चुके हैं, जबकि 593 मौतें हो चुकी हैं।

ब्राजील: 1.35 लाख मरीज
ब्राजील में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 35 हजार 106 हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि देश में मरने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। अब यह आंकड़ा 9146 पर पहुंच गया है। देश में 10,503 नए केस मिले हैं। एक दिन पहले 615 लोगों की मौत हुई थी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
न्यूयॉर्क से सटे रिकर्स आईलैंड में नर्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने पीपीई की कमी और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dvoICn

No comments:

Post a Comment

What is NHS Medical? A Comprehensive Guide

The National Health Service (NHS) is a cornerstone of the United Kingdom’s healthcare system, providing a wide range of medical services to...