Header logo

Sunday, May 24, 2020

अब तक 54.01 लाख संक्रमित और 3.43 लाख मौतें: न्यूयॉर्क में मार्च के बाद पहली बार एक दिन में मरने वालों की संख्या 100 से कम https://ift.tt/3ef7w4M

दुनिया में अब तक 54 लाख 1 हजार 612 लोग संक्रमित हैं। 22 लाख 47 हजार 151 लोग ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 43 हजार 804 हो गया है। वहीं, अमेरिका में अब तक सबसे ज्यादा 98 हजार 683 लोगों की जान गई है। देश के सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क में मार्च के बाद पहली बार एक दिन में मरने वालों की संख्या 100 से कम दर्ज की गई है।

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 16,66,828 98,683 4,46,914
ब्राजील 3,49,113 22,165 1,42,587
रूस 3,35,882 3,388 1,07,936
स्पेन 2,82,370 28,678 1,96,958
ब्रिटेन 2,57,154 36,675 उपलब्ध नहीं
इटली 2,29,327 32,735 1,38,840
फ्रांस 1,82,469 28,332 64,547
जर्मनी 1,79,986 8,366 1,59,900
तुर्की 1,55,686 4,308 1,17,602
ईरान 1,33,521 7,359 1,04,072

ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4L से लिए गए हैं।
24 घंटे में 1.09 लाख केस मिले: डब्ल्यूएचओ
डब्ल्यूएचओ के अनुसार, 24 घंटे में 1 लाख 9 हजार 536 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 5600 लोगों की मौत हुई है। उत्तरी और दक्षिण अमेरिका में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा केस मले हैं। वहीं, यूरोप में मरने वालों की संख्या 1 लाख 73 हजार के करीब पहुंच गई है।

अमेरिका: एक दिन में 1127 मौतें
अमेरिका में 24 घंटे में 1127 लोगों की मौत हुई है। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 16 लाख 66 हजार 828 हो गया है। न्यूयॉर्क में अब संक्रमण और मौतों की संख्या में कमी आ रही है। यहां अब तक 3 लाख 69 हजार 656 लोग संक्रमित हैं, जबकि 29 हजार 112 की मौत हो चुकी है। राज्य में एक दिन में 84 लोगों ने दम तोड़ा है।

कैलिफोर्निया में कोरोना मरीज को अस्पताल ले जाते स्वास्थ्यकर्मी। अमेरिका में महामारी से गोरों की तुलना में अश्वेत तीन गुना ज्यादा प्रभावित हैं।

इटली: 32,735 लोगों की मौत हुई
इटली में 24 घंटे में 119 लोगों की जान गई है। यहां मरने वालों की संख्या अब 32 हजार 735 हो गई है। वहीं, संक्रमण का आंकड़ा 2 लाख 29 हजार 327 हो चुका है। देश में अब तक 1 लाख 38 हजार 840 ठीक हो चुके हैं।

स्पेन: मौतों में कमी
स्पेन के स्वास्थ्य और समाज कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को पुष्टि की कि नई मौतों और मामलों में कमी आई है। यहां 24 घंटे में 48 लोगों की जान गई है, जबकि 466 नए केस मिले हैं। यहां अब तक 2.82 लाख संक्रमित हैं, जबकि 28 हजार 678 लोगोम की मौत हो चुकी है।

चिली: 65,393 संक्रमित
चिली में संक्रमितों की संख्या 65 हजार 393 पहुंच गई है और 673 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि 3237 नए मामलों में 299 बिना लक्षण वाले मामले भी शामिल है। मार्च में देश में पहली बार बीमारी का पता चलने के बाद से अब तक कुल 4 लाख 57 हजार 332 टेस्ट किए गए हैं।

तुर्की: 1.55 लाख मामले
तुर्की में शनिवार को 1100 नए मामले मिले। देश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 55 हजार 686 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोजा ने कहा कि 24 घंटे में 32 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों की संख्या 4,308 हो गई है। उन्होंने कहा कि 1,491 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक कुल 1 लाख 17 हजार 602 मरीज ठीक हो चुके हैं।

ईरान: 7359 मौतें
ईरान में एक दिन में 59 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,359 हो गई। देश में अब तक 1 लाख 4 हजार 72 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक दिन पहले राष्ट्रपति हसन रूहानी ने देश के पर्यटन स्थल, संग्रहालय और ऐतिहासिक स्थलों को खोलने की घोषणा की है। महामारी के कारण करीब तीन महीने तक बंद रहने के बाद यह रविवार को फिर से खुलेंगे। रूहानी ने कहा कि सोमवार से सुबह तीन घंटे के लिए और दोपहर तीन घंटे के लिए पवित्र उपसना स्थल खुलेंगे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
प्रतिबंधों में राहत के बाद कैलिफोर्निया के हटिंगटन बीच पर घूमने निकले लोग। राज्य में 92 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XpSuCf

No comments:

Post a Comment

What is NHS Medical? A Comprehensive Guide

The National Health Service (NHS) is a cornerstone of the United Kingdom’s healthcare system, providing a wide range of medical services to...