Header logo

Sunday, May 24, 2020

संक्रमित मरीजों की संख्या 6000 के पार, इनमें 1423 प्रवासी मजदूर शामिल; सरकारी ऑफिसों में अब तीन शिफ्टों में काम होगा https://ift.tt/2LVkIQc

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरसका आंकड़ातेजी से बढ़ता जा रहा है।शनिवार को यह 6 हजार को पार कर गया। 19 मई तक कोरोना पॉजिटिव के4926 मामले थे, जबकि शनिवार को यह संख्या 6017 तक पहुंच गई। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा प्रवासी मजदूरों के कारण बढ़ा है।शनिवार तक 1423 प्रवासी मजदूर संक्रमित पाए गए। बीते 24 घंटे में 288 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। कोरोना से फिरोजाबाद, अलीगढ़ और बुलंदशहर में एक-एक मौत हुई।प्रदेश में अब तक 155 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। शनिवार को 82 मरीज ठीक होकर घर चले गए। अब तक 3406 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।इस बीच उत्तर प्रदेशसरकार ने सरकारी कार्यालयों में अब उपस्थिति 33 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी तक करने का आदेश जारी कर दिया है।

शुक्रवार की तरह शनिवार को भी जौनपुरमें सबसे ज्यादा 32 कोरोना संक्रमित मरीज मिले।वहीं, फैज़ाबाद रोड पर सपा अध्यक्षअखिलेश यादव की पत्नी और पूर्व सांसद डिंपल यादव और उनकी बेटी टीना ने पलायन कर रहे मजदूरों को खाने के पैकेट दिए और उनका हालचाल लिया। अखिलेश की बेटी टीना को पहले भी लोगों की मदद करते देखा जा चुका है।टीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

पूर्व सांसद डिम्पल यादव ने फैजाबाद रोड पर जा रहे प्रवासी मजदूरों को खाने का पैकेट बांटा। इस मौके पर सपा के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
पूर्व सांसद डिम्पल यादव ने फैजाबाद रोड पर जा रहे प्रवासी मजदूरों को खाने के पैकेट बांटे। इस मौके पर सपा के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

लॉकडाउन-4 में यूपी सरकार ने लोगों को दी राहत
लखनऊ में मंगलवार से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी खुलेंगे। हालांकि, कॉम्प्लेक्सों में सिर्फ 33% दुकानें ही खुलेंगी। जबकि मॉल खोलने की मंजूरी अभी नहीं दी गई है। लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि दुकानों का रोस्टर बनाने की जिम्मेदारी कॉम्प्लेक्स के व्यापारियों को दी गई है। कॉम्प्लेक्स में 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को प्रवेश नहीं मिलेगा। दुकान में एक बार में अधिकतम तीन ग्राहक ही जा सकेंगे। बिना सैनिटाइज किए कॉम्प्लेक्स को खोलने की अनुमति नहीं होगी। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के मेन गेट पर थर्मल स्कैनर और सैनिटाइजर रखवाना अनिवार्य होगा।

कल से शुरू होंगी घरेलू उड़ानें
सोमवार से घरेलू उड़ानें शुरू हो जाएंगी। दो महीने बाद विमान संचालन के लिए अमौसी एयरपोर्ट प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रियों और स्टाफ पर निगरानी के लिए एयरपोर्ट प्रशासन ने एक मूवेबल कैमरा भी लगा दिया है। कैमरे के जरिए सीआईएसएफकर्मी यात्रियों की आईडी, टिकट की जांच थोड़ी दूर बैठे कर सकेंगे। वहीं, एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से कहा है कि वह अपने ई-बोर्डिंग पास के साथ मास्क, सैनिटाइजर जरूर रखें।

कार्यालयों में तीन शिफ्ट में लगेंगी ड्यूटी
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने अब सरकारी दफ्तरों में अब से 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। आदेश में कहा गया है कि रोस्टर ऐसे तैयार हो कि कर्मचारी अल्टरनेट डे पर दफ्तर आएं। विभागाध्यक्षों को सभी कार्य दिवस पर आना होगा। वहीं, नई व्यवस्था में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारी तीन शिफ्ट में आएंगे। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक, दूसरी शिफ्ट 10 बजे से शाम 6 बजे तक और तीसरी शिफ्ट 11 बजे से शाम 7 बजे तक होगी।

योगी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला मुम्बई से गिरफ्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाली आरोपी मुंबई के चूना भट्टी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में एसटीएफ की एक टीम ने महाराष्ट्र में डेरा डाला था। आरोपी को यूपी एसटीएफ ने मुंबई पुलिस की मदद से दूसरे दिन ही धर दबोचा। आरोपी कामरान अमीन पुत्र स्व. अमीन चुन्नू खान है। धमकी भरा संदेश यूपी 112 के हेल्पडेस्क पर जिस वॉट्सएप नंबर से आया था, वह (8828453350) महाराष्ट्र का है। उसने मैसेज में योगी को संप्रदाय विशेष का दुश्मन भी बताया था। एसटीएफ के एएसपी विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी को 24 मई तक ट्रांजिट रिमांड पर लेकर यूपी एसटीएफ की टीम लखनऊ के लिए रवाना हो गई है। इस साजिश में किसी संगठन का हाथ है कि नहीं, उससे पूछताछ के बाद ही पता चल सकेगा।

योगी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला मुम्बई से दबोचा गया। उसे रिमांड पर लेकर यूपी पुलिस लखनऊ आ रही है।
योगी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला मुम्बई से दबोचा गया। उसे रिमांड पर लेकर यूपी पुलिस लखनऊ आ रही है।

सुल्तानपुर: 15 पाॅजिटिव केस मिले
जिले में शनिवार को 15 कोरोना पाॅजिटिव केस मिले। इनमें जिला अस्पताल के 6 कर्मचारी भी शामिल हैं। प्रशासन ने सभी संक्रामितों को आईसोलेशन सेंटर में शिफ्ट किया है। प्रशासन ने बताया कि नए केसों में अखण्डनगर क्षेत्र के 3, कूरेभार क्षेत्र का 1 और लम्भुआ के 5 व्यक्ति पाॅजिटिव पाए गए। जिले में अब तक 62 कोरोना संक्रमित पाए गए। कुल एक्टिव केसों की संख्या 56 हो गई।

गांव में मचाननुमा झोपड़ी बनाकर क्वारैंटाइन हुए बाहर से लौटे युवक

सुल्तानपुर के एक गांव के बाहर ही मचननुमा झोपड़ी बनाकर दो युवक अपने आपको क्वारैँटाइन करके रह रहे हैं। ये दोनों युवक हाल ही में दिल्ली से लौटे हैं।
सुल्तानपुर के एक गांव के बाहर ही मचाननुमा झोपड़ी बनाकर दो युवकों ने खुद को क्वारैंटाइन किए हैं। ये दोनों युवक हाल ही में दिल्ली से लौटे हैं।

सुल्तानपुर में बाहर से लौटे दो भाइयों ने अपने लिए खास क्वारैंटाइन सेंटर तैयार किया है। दोनों ने गांव में ही मचाननुमा झोपड़ी तैयार कर ली है और वहीं पर क्वारैंटाइनहैं। दोनों ने कोरोनासे बचाव के लिए खास तैयारी की है। लॉकडाउन के बीच दिल्ली से लौटे दो भाइयों में से एक सत्येंद्र ने बताया, ‘हम अयोध्या तक एक ट्रक से आए। फिर वहां से सुल्तानपुर जिले के अपने गांव पहुंचे। गांव में ही अपने घर से करीब 600 मीटर की दूरी पर खुद को क्वारैंटाइन कर लिया।'



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
शनिवार सुबह मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक स्पेशल ट्रेन से श्रमिक प्रयागराज पहुंचे। यहां घरों जाने के लिए स्टेशन के बाहर बच्चों के साथ बैठे बसों का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन की तरफ से थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही उन्हें भेजा जाएगा।


from Dainik Bhaskar /national/news/uttar-pradesh-coronavirus-live-updates-latest-news-cases-rise-in-agra-meerut-kanpur-noida-lucknow-varanasi-127334979.html

No comments:

Post a Comment

What is NHS Medical? A Comprehensive Guide

The National Health Service (NHS) is a cornerstone of the United Kingdom’s healthcare system, providing a wide range of medical services to...