Header logo

Wednesday, April 29, 2020

देश के इन 8 मंदिरों में ऑनलाइन दर्शन 100 गुना तक बढ़ा, ऑनलाइन अभिषेक-प्रसाद बुकिंग में 90 फीसदी गिरावट https://ift.tt/2Sh2GLH

(प्रमोद कुमार)कोरोना से लोगों की आस्थाके स्वरूप में भी बदलाव आया है। अच्छी बात यह है कि मंदिर के पट बंद हैं तो लोग ऑनलाइन दर्शन कर रहे हैं। भास्कर ने इस ट्रेंड को चेक किया तो पता चला कि देश के प्रमुख 8 मंदिरों में ही एक माह में 2 से 100 गुना तक ऑनलाइन दर्शन बढ़ा है। हालांकि, दूसरी तरफ मंदिर प्रबंधकों के अनुसार ऑनलाइन पूजा, अभिषेक, हवन, प्रसाद बुक करवाने वालों की तादाद केवल 10 फीसदी बची है। लोग अभी ऑनलाइन दान नहीं कर रहे हैं। पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट...

1. शिर्डी साईं मंदिर ऑनलाइन दर्शन के लिए भक्तों की संख्या दोगुनी से ज्यादा

शिर्डी:यहां लॉकडाउन के दौरान वेबसाइट पर रोज 30 हजार लोग ऑनलाइन दर्शन करते हैं। जबकि पहले रोजाना करीब 16 हजार लोग पेज पर आते थे। वहीं मोबाइल ऐप, टाटा स्काई, जियो टीवी पर ऑनलाइन दर्शन करने वालों की संख्या एक लाख है। शिर्डी संस्थान के आईटी हेड अनिल शिंदे के मुताबिक, लॉकडाउन में ऑनलाइन दर्शन करने वालों की संख्या दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है। दूसरी तरफ इस दौरान ऑनलाइन दान 95% कम हुआ है। पूजन सामग्री की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही है।

(दर्शन समय- सुबह 5 बजे से लेकर रात 10 बजे तक)

2. सिद्धि विनायक एक महीने में एक करोड़ लोगों ने लाइव दर्शनकिए
मुंबईःलॉकडाउन के दौरान रोज 3 लाख लोग लाइव दर्शन कर रहे हैं। जबकि जनवरी-फरवरी में रोजाना एक लाख लोग ऑनलाइन दर्शन करते थे। मंदिर ट्रस्ट के अनिल परव के मुताबिक, वेबसाइट के अलावा जियो, यू-ट्यूब, एफबी पर भी लाइव दर्शन सुविधा है। एक टेलीकॉम कंपनी के अनुसार महाराष्ट्र, मुंबई, गोवा में पिछले साल मार्च-अप्रैल में 30 लाख के मुकाबले इस साल एक करोड़ लोग किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर लाइव दर्शन कर रहे हैं। यानी रोज 3 लाख से ज्यादा।

(समय- सुबह 7 से रात 9 बजे तक)

3. वैष्णो देवी 10 हजार ऑनलाइन दर्शक बढ़े, अटका आरती भी लाइव
जम्मूःअप्रैल 2019 में यहां 7 लाख लोग दर्शन करने आए थे, लेकिन इस बार कोरोना के कहर से मंदिर में केवल पुजारी ही प्रवेश कर पा रहे हैं। मंदिर की वेबसाइट पर सुबह और शाम अटका आरती का लाइव प्रसारण किया जाता है। मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक, वेबसाइट और ऐप के अलावा श्रद्धा चैनल पर भी आरती का लाइव प्रसारण किया जाता है। लॉकडाउन से पहले वेबसाइट पर 5 हजार लोग ऑनलाइन लाइव दर्शन करते थे, लेकिन अब रोजाना 15 हजार से ज्यादा लोग दर्शन कर रहे हैं।

(समय- सुबह 6.30 और शाम 7.20 बजे तक)

4. सोमनाथ ज्योतिर्लिंग 45 देशों के ढाई करोड़ लोगों ने दर्शन किए, पहले केवल 3 लाख

सोमनाथ:वेबसाइट, एफबी पेज, ट्विटर और ऐप पर दर्शन होते हैं। सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के जनरल मैनेजर विजय सिंह चावड़ा बताते हैं कि पिछले एक महीने में दुनिया के 45 देशों के ढाई करोड़ लोगों ने ऑनलाइन दर्शन किए हैं। जबकि लॉकडाउन से पहले एक महीने में औसतन 3 लाख लोग ऑनलाइन दर्शन करते थे। पिछले एक महीने में ऑनलाइन पूजन, दान-पुण्य, अभिषेक, प्रसादी आदि की बुकिंग बहुत कम हुई है। रुटीन ऑनलाइन बुकिंग का यह ज्यादा से ज्यादा 5 प्रतिशत होगा।
(समय- सुबह 6 बजे से शाम 7.30 बजे तक)

5. काशी विश्वनाथ रोज दर्शन करने वाले श्रद्धालु करने लगे ऑनलाइन दर्शन

वाराणसी:मंदिर की वेेबसाइट के अलावा एफबी और ऐप पर लाइव दर्शन की सुविधा है। मंदिर ट्रस्ट के विवेक पांडे के अनुसार, ऑनलाइन दर्शन की संख्या 15 से अब 25 हजार हो गई है। लाॅकडाउन में काशी विश्वनाथ के प्रतिदिन दर्शन करने वाले स्थानीय भक्तों को भी अब ऑनलाइन ही दर्शन करना पड़ रहा है, इसलिए यह संख्या बढ़ी है। पूजन, भजन, जाप, प्रसादी वाले लोग ऑनलाइन निवेदन नहीं कर रहे हैं। न ही फोन पर जाप के लिए कह रहे हैं।
(समय- सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक)

6. चिंतपूर्णी माता लॉकडाउन के दिन से ही शुरू की ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था

कांगड़ा:विश्व प्रसिद्ध माता मंदिर के पट कोरोना के कारण जैसे ही श्रद्धालुओं के लिए बंद हुए, वैसे ही मंदिर प्रशासन ने ऑनलाइन रियलटाइम दर्शन की व्यवस्था बनाई। अब तकरीबन 10 हजार लोग रोज घर बैठे माता और आरती के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर अधिकारी मनोज ठाकुर बताते हैं कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दिन ही हमने यूट्यूब चैनल बनाया और वेेबसाइट से लिंक किया। साथ ही एफबी और यूट्यूब पर पेज बनाकर ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था की।
(समय- 24 घंटे दर्शन)

7. महाकालेश्वर मंदिर में 10 गुना बढ़े ऑनलाइन फाॅलोअर
उज्जैनःमहाकाल के ऑनलाइन भक्त भी 10 गुना बढ़ गए हैं। मंदिर प्रशासक सुजान सिंह रावत के अनुसार, 22 मार्च से 15 अप्रैल के बीच 68 हजार 512 लोगों ने ऑनलाइन दर्शन किए। फेसबुक पर दर्शन करने वाले 10 गुना बढ़कर 55 लाख 41 हजार हो गए। यूट्यूब पर लगभग 5 हजार लोग लाइव दर्शन करते हैं।
(समय- सुबह 4 बजे से लेकर रात 10 बजे तक)

8. बांके बिहारी पहले 10 हजार, अब 50 हजार भक्त कर रहे दर्शन
मथुराःबांके बिहारी मंदिर के एप पर जनवरी-फरवरी में 10 हजार लोग लाइव दर्शन करते थे, अब 50 हजार हो गए हैं। मंदिर प्रबंधक मुनेश शर्मा के मुताबिक, ऐप और फेसबुक पेज पर लाइव आरती का प्रसारण किया जा रहा है। मंदिर के पुजारी के मुताबिक, फोन पर होने वाली पूजन बुकिंग नहीं आ रही है।
(समय- सुबह, दोपहर, शाम की आरती का लाइव दर्शन)



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के जनरल मैनेजर विजय सिंह चावड़ा बताते हैं कि पिछले एक महीने में दुनिया के 45 देशों के ढाई करोड़ लोगों ने ऑनलाइन दर्शन किए हैं। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bSKH6c

No comments:

Post a Comment

The Human Lung: A Vital Organ in Respiratory Health

  The human lung is a remarkable organ, essential for our survival and well-being. Located in the chest, the lungs are responsible for the c...