Header logo

Friday, April 10, 2020

फाेर्ब्स की सूची से 12 दिन में 226 दाैलतमंद बाहर हुए, मुकेश अंबानी 13वीं से 21वीं रैंक पर खिसके https://ift.tt/2RqC3mV

काेराेनावायरस के कहर से दुनिया के अरबपति भी नहीं बच पाए हैं। गुरुवार काे जारी फाेर्ब्स 2020 सूची के अनुसार, 18 मार्च काे लिस्ट कोअंतिम रूप देते समय दुनियाभर में 2,095 अरबपति थे। यह आंकड़ा एक साल पहले के मुकाबले 58 कम है। वहीं, 12 दिन पहले सूची तैयार करने की शुरुआत के मुकाबले 226 अरबपति कम है। यानी 12 दिन में ही 226 अरबपतियाें की संपत्ति इतनी कम हो गई कि वे फोर्ब्स कीसूची से बाहर हो गए।

सूची से यह भी खुलासा होता है कि इस बार 2,095 अरबपतियाें में से 51% (1062) की दाैलत घट गई है। वर्तमान में अरबपतियाें की कुल संपत्ति 8 ट्रिलियन डाॅलर है। साल 2019 के मुकाबले यह 700 अरब डाॅलर कम है। जानिए दुनिया और देश के शीर्ष उद्योगपतियों के हाल...

जेफ बेजोस : घट गई संपत्ति
अमेजन के सीईओ लगातार तीसरे साल शीर्ष पर आए हैं, लेकिन उनकीसंपत्ति 18 अरब डाॅलर घट गई है। इस साल उन्होंनेपत्नी मैकेंजी काे तलाक के बाद 36 अरब डाॅलर दिए। वह सूची में 22वें नंबर पर हैं।

बिल गेट्स : रैंक बचाई

माइक्राेसाॅफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स नंबर दोपर बरकरार हैं। हालांकि उनकी संपत्ति 96.5 अरब डाॅलर से बढ़कर 98 अरब डाॅलर हाे गई है।

बरनार्ड अर्नाल्ट: बफेट से ऊपर

पिछले साल चाैथे नंबर पर रहे बरनार्ड, वाॅरेन बफेट काे चाैथे स्थान पर धकेलकर एक पायदान चढ़ गए हैं। उनकी संपत्ति न घटी, न बढ़ी। हालांकि बफेट पहली बार अपने स्थान सेखिसके।

मुकेश अंबानी: संपत्ति में कमी

रिलायंस इंडस्ट्री के एमडी पिछले साल 50 अरब डाॅलर के साथ 13वीं रैंक पर थे। जियाे की सफलता के बावजूद काेराेना के चलते उनकी संपत्ति 5.7 अरब डाॅलर घट गई।

दमानी: रैंक-संपत्ति दाेनाें बढ़ीं
डीमार्ट का आईपीओ लाने के बाद राधाकृष्ण दमानीदेश के रिटेल किंग कहे जाते हैं। पिछले साल 11.1 अरब डाॅलर के साथ 122वीं रैंक पर थे। उनकी रैंक और संपत्ति दाेनाेें बढ़ी हैं।

शिव नाडर: रैंक-संपत्ति गिरी
सूची में तीसरे भारतीय शिव नाडर पिछली बार 14.6 अरब डाॅलर संपत्ति के साथ 82वीं रैंक पर थे। इस बार उनकी संपत्ति में कमी आई है, वहीं रैंक भी गिरी है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अमेजन के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस तीसरे साल शीर्ष पर हैं, लेकिन उनकी संपत्ति 18 अरब डॉलर घट गई है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e6mISm

No comments:

Post a Comment

What is NHS Medical? A Comprehensive Guide

The National Health Service (NHS) is a cornerstone of the United Kingdom’s healthcare system, providing a wide range of medical services to...