Header logo

Sunday, April 5, 2020

भारत, पाकिस्तान और इंडोनेशिया में दुनिया की 25% आबादी, फिर भी यहां सबसे कम टेस्ट किए गए https://ift.tt/348ywz0

एशियाई देशों भारत, पाकिस्तान और इंडोनेशिया में हर 10 लाख लोगों में कोरोनावायरस के सबसे कम टेस्ट हुए हैं। ब्लूमबर्ग ने आधिकारिक डेटा का विश्लेषण कर यह दावा किया है। इन तीनों देशों में दुनिया की 25 फीसदी आबादी रहती है। एजेंसी का कहना है कि बेहद कम टेस्ट होने के कारण इस आबादी में संक्रमण तेज होने की आशंका है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एडानॉम गैबरेयेसस कह चुके हैं कि भारत, पाकिस्तान और इंडोनेशिया में हर 10 लाख लोगों में से 15 हजार लोगों का टेस्ट किया जाना चाहिए। इसके बिना हमारी कोशिशें आंख में पट्‌टी बांधकर चलने जैसी होंगी। भारत में अब तक कुल 75 हजार टेस्ट हुए हैं। इसका मतलब यह है कि भारत में हर 10 लाख लोगों में केवल 66 लोगों का टेस्ट हुआ है। भारत की आबादी करीब 134 करोड़ है।

इंडोनेशिया में टेस्ट कराने वाले 22 फीसदी लोग पॉजिटिव मिले

टेस्टिंग का भारत का आंकड़ा सबसे ज्यादा 13,56,085 टेस्ट करने वाले अमेरिका से बहुत कम है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि टेस्टिंग से गुजरे लोगों में से 3 से 12 फीसदी तक लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। केवल इंडोनेशिया में टेस्ट कराने वाले 22 फीसदी लोग पॉजिटिव मिले हैं। एशिया में सबसे ज्यादा प्रभावित चीन खतरे से बाहर आता जा रहा है, लेकिन अन्य देशों में स्थिति खराब है। सबसे ज्यादा ईरान में हालात खराब हैं। यहां अब तक 55,743 मामले सामने आए हैं। जबकि 3,452 लोगों की मौत हो चुकी है।

दुनिया: सबसे ज्यादा टेस्ट अमेरिका में

देश कुल टेस्ट प्रति 10 लाख
यूएस 13,56,085 4,097
स्पेन 3,55,000 7,593
इटली 6,19,849 10,252
जर्मनी 9,18,460 10,962
फ्रांस 2,24,254 3,436

एशिया: द. कोरिया में सबसे ज्यादा टेस्ट हुए

देश कुल टेस्ट प्रति 10 लाख
द. कोरिया 4,55,032 8,875
ईरान 80,000 8,875
भारत 75,000 66
पाकिस्तान 30,308 137
इंडोनेशिया 7,193 26

.



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
डब्ल्यूएचओ का कहना है कि टेस्टिंग से गुजरे लोगों में से 3 से 12 फीसदी तक लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bOWqSH

No comments:

Post a Comment

What is NHS Medical? A Comprehensive Guide

The National Health Service (NHS) is a cornerstone of the United Kingdom’s healthcare system, providing a wide range of medical services to...