Header logo

Sunday, April 12, 2020

तुर्की में कोरोना के खिलाफ हथियार बना खास परफ्यूम कलोन, इसकी बिक्री 3400% बढ़ी https://ift.tt/34svs0G

कोरोना वायरस पर तुर्की की प्रतिक्रिया बहुत अलग नहीं रही। यहां की सरकार ने सभी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स, स्पोर्ट्स इवेंट्स और देश की 90 हजार मस्जिदों में प्रार्थना सभाएं रद्द कर दीं। स्कूल, विश्वविद्यालय और रेस्त्रां बंद कर दिए। यहां 65 साल की उम्र से ज्यादा और 20 साल से कम उम्र के लोगों को घर पर रहने को कहा गया। हालांकि,एक बात तुर्की को बाकी देशों से अलग बनाती है। यहां पिछले कुछ समय में कलोन (अल्कोहल बेस्ड परफ्यूम) की बिक्री 3400% तक बढ़ गई है।

यह आंकड़े केवल एक ऑनलाइन विक्रेता के हैं। यूं तो तुर्की में हमेशा ही बैक्टीरिया मारने (और शरीर की बदबू मिटाने) के लिए मेहमानों के हाथों पर कलोन छिड़कने की परंपरा रही है। यहां रेस्त्रां में आने वाले मेहमानों को वेटर और बस में लंबी यात्रा करने वालों को बस अटेंडेंट भी इसी तरह कलोन देते हैं। लेकिन, महामारी के बाद से इसकी मांग में बहुत तेजी आ गई है। चूंकि, कलोन में अल्कोहल की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए माना जा रहा है कि यह वायरस मार सकती है।

तुर्की कीटाणुओं से डरने वाले लोगों का देश है

बेशक साबुन कलोन से सस्ता है, लेकिन इसकी खुशबू ज्यादा अच्छी है। तुर्की की सरकार ने भी यह नीति बनाई कि उसके नागरिकों को कलोन की कमी न हो। 18 मार्च को राष्ट्रपति तैयब एर्दोआन ने वादा किया कि सभी बुजुर्गों को कलोन मिलता रहेगा। कुछ दिनों बाद स्थानीय उत्पादकों ने तय किया कि वे महामारी के इस दौर में कलोन की कीमत नहीं बढ़ाएंगे। तुर्की कीटाणुओं से डरने वाले लोगों का देश है। यहां खाने की गुमटियों वाले हाथ पोंछने के गीले कपड़े देते हैं। तुर्की में 48 हजार केस हैं। 1 हजार मौतें हुईं हैं, जो ब्रिटेन, इटली, जर्मनी की तुलना में बेहतर स्थिति है।

समूचे यूरोप में तुर्की के लोग सबसे ज्यादा साफ सफाई से रहते हैं:सर्वे
2015 में एक सर्वे हुआ, जिसमें दुनियाभर के लोगों से पूछा गया कि वे टॉयलेट जाने के बाद बाद हाथ धोते हैं या नहीं। इसमें यूरोप की किसी भी देश की तुलना में तुर्की के लोग सबसे आगे निकले। यहां 94%लोग टॉयलेट (लघुशंका) के बाद हाथ धोते हैं। फ्रांस (62%), इटली (57%) और नीदरलैंड (50%) भी तुर्की से पीछे थे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
तुर्की में पिछले कुछ समय में कलोन (अल्कोहल बेस्ड परफ्यूम) की बिक्री 3400% तक बढ़ गई है। तुर्की के लोग कीटाणु से डरते हैं। यह आदत उन्हें दुनिया में अलग बनाती है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eoBvYS

No comments:

Post a Comment

What is NHS Medical? A Comprehensive Guide

The National Health Service (NHS) is a cornerstone of the United Kingdom’s healthcare system, providing a wide range of medical services to...