Header logo

Monday, April 6, 2020

अब तक 69 हजार मौतें: ट्रम्प ने कहा- अंधेरी सुरंग के बाद उम्मीद की रोशनी दिख रही, अमेरिका में एक बाघ भी संक्रमित https://ift.tt/2V4ssmP

वॉशिंगटन. 204 देशों और क्षेत्रों को चपेट में ले चुके कोरोनावायरस से मरने वालों का आंकड़ा सोमवार सुबह 69 हजार 424 हो गया। 12 लाख 72 हजार 860 लोग संक्रमित हैं। इलाज के बाद दो लाख 62 हजार स्वस्थ भी हुए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आशा जताई है कि देश जल्द ही कोरोना पर काबू पा लेगा। कोरोना संक्रमित ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को रविवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अमेरिका में एक बाघ को भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।

अमेरिका : अंधेरी सुरंग के दूसरे छोर पर उम्मीद की रोशनी
राष्ट्रपति ने रविवार रात प्रेस कॉन्फ्रेंस में भरोसा जताया कि अमेरिका जल्द ही कोरोना संकट पर काबू पा लेगा। उन्होंने कहा, “इस सुरंग के आखिर में हमें उम्मीद की रोशनी नजर आ रही है। जिस हिसाब से चीजें हो रही हैं उससे लगता है कि उजाला ज्यादा दूर नहीं होगा।” हालांकि, उन्होंने एक बार फिर फेस मास्क पहनने पर अनिच्छा ही जताई। उनका परिवार सोशल मीडिया पर फेस मास्क के इस्तेमाल की अपील कर रहा है। राष्ट्रपति ने कहा- बहुत जरूरी हुआ तो ही मास्क पहनूंगा। आमतौर पर मैं ये पसंद नहीं करता। हालांकि, ज्यादातर लोग ये पहन रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार रात प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उम्मीद जताई कि देश कोरोना के खिलाफ जंग जीत लेगा। इसके एक दिन पहले ट्रम्प ने कहा था कि आने वाला हफ्ता अमेरिका के लिए बेहद मुश्किल वाला साबित हो सकता है। इस दौरान ट्रम्प के साथ कोरोना टास्क फोर्स के मेंबर और पर्सनल एडवाइजर डॉक्टर एंथोनी फौसी भी थे।

अमेरिका : बाघिन भी संक्रमित

कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क के ब्रोंक्स जू में 4 साल की बाघिन संक्रमित पार्ई गई। उसमें वही लक्षण पाए गए हैं जो इंसानों में पाए जा रहे हैं। सीएनएन ने सोमवार सुबह यह खबर दी। इस बाघिन का नाम नादिया है। जू की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि नादिया की बहन एजुल और तीन अफ्रीकी शेरों में भी कफ के लक्षण पाए गए हैं। हालांकि, इनमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। सभी का इलाज चल रहा है। यह कुछ जानवरों में भूख की कमी देखी गई थी। इसके बाद कुछ के सैम्पल लिए गए।

नादिया नाम की बाघिन की यह तस्वीरन्यूयॉर्क के ब्रोंक्स जू ने रविवार को जारी की। इसे कोरोना संक्रमित पाया गया है।

ब्रिटेन : क्वीन एलिजाबेथ की अपील

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने रविवार रात देश को संबोधित किया। कहा, “एकजुट होकर हम इस महामारी पर काबू पा लेंगे। मैंने पहले भी कहा था। दोहरा रही हूं। एकता में शक्ति है। देश इस मुश्किल दौर से बाहर आ जाएगा। भविष्य में लोग इस बात पर गर्व करेंगे कि हमने कैसे इस महामारी से मुकाबला किया। आप भरोसा रखिए हमारा अच्छा दौर लौटेगा। हम फिर अपने परिजनों और परिवारों के साथ होंगे।” क्वीन ने लोगों से सरकार द्वारा बनाए नियमों के पालन की भी अपील की।

अमेरिका के ओरलैंडो में रविवार को चर्च के बाहर हाथ उठाकर लोगों ने कोरोना के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। इसके पहले प्रार्थना भी की गई। देश में संक्रमण का आंकड़ा तीन लाख के करीब है।

लीबिया : पूर्व प्रधानमंत्री की मौत

‘अल जजीरा’ टीवी चैनल के मुताबिक, लीबिया के पूर्व प्रधानमंत्री महमूद जिब्रिल की संक्रमित होने के बाद मौत हो गई। जिब्रिल 2011 में तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के सत्ता से हटने के बाद प्रधानमंत्री बने थे। उनकी पार्टी ने बयान जारी कर जिब्रिल की मौत की पुष्टि कर दी है। 68 साल के इस नेता को दो हफ्ते पहले संक्रमित पाया गया था। तब से वो हॉस्पिटल में थे।

लीबिया के पूर्व प्रधानमंत्री महमूद जिब्रिल की संक्रमित होने के बाद मौत हो गई। जिब्रिल 2011 में तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के सत्ता से हटने के बाद प्रधानमंत्री बने थे।

चीन : 24 घंटे में 1 मौत

यहां के नेशनल हेल्थ कमीशन ने रविवार रात एक बयान जारी किया। इसमें बताया गया कि शनिवार और रविवार के बीच 24 घंटे में 39 नए मामले सामने आए। एक मरीज की मौत हो गई। देश में कुल मामलों की संख्या 81 हजार 708 बताई गई है। हुबेई प्रांत में कोई नया मामला सामने नहीं आया।

यह तस्वीर कुछ दिन पहले हांन्गकॉन्ग के एक बाजार की है। यहां प्रशासन विदेशी नागरिकों के लिए जल्द ही नए वीजा नियम जारी करने वाला है।

अमेरिका : यह हफ्ता सबसे मुश्किल

अमेरिका के सर्जन जनरल एडमिरल जेरोम एडम्स के मुताबिक, यह हफ्ता देश के लिए मुश्किल और सबसे दुखदायी साबित हो सकता है। उन्होंने इस हफ्ते को पर्ल हार्बर और 9/11 जैसा मुश्किल और निर्णायक करार दिया। फॉक्स न्यूज से बातचीत में एडम्स ने कहा, “यह हफ्ता हमारे देश के नागरिकों के लिए बेहद अहम है। हालांकि, हमें इस अंधेरी सुरंग के आखिरी छोर पर उजाले की किरण भी नजर आती है।” कुछ और अमेरिकी विशेषज्ञ भी अगले एक या दो हफ्तों को अमेरिका के लिए बेहद अहम बता चुके हैं। देश में तीन लाख 12 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। 8 हजार 500 से ज्यादा की मौत हो चुकी है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अमेरिका के आयोवा राज्य के सेंट ल्यूक शहर में रविवार को लोगों ने कोरोना संक्रमितों के इलाज में लगे मेडिकल स्टाफ का बाइक रैली निकालकर शुक्रिया अदा किया। इस दौरान सोशल डिस्टैंसिंग का पालन किया गया। मेडिकल स्टाफ ने भी हाथ हिलाकर इनका अभिवादन किया और तस्वीरें भी लीं। स्टाफ की एक अहम सदस्य चैड एडमंड्स संक्रमित होने के बाद कोमा में हैं।
लीबिया के पूर्व प्रधानमंत्री महमूद जिब्रिल की संक्रमित होने के बाद मौत हो गई। जिब्रिल 2011 में तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के सत्ता से हटने के बाद प्रधानमंत्री बने थे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2x5kWQN

No comments:

Post a Comment

What is NHS Medical? A Comprehensive Guide

The National Health Service (NHS) is a cornerstone of the United Kingdom’s healthcare system, providing a wide range of medical services to...