Header logo

Sunday, April 12, 2020

किसानों की फल सब्जियां लंदन, फ्रैंकफर्ट लेकर जाएंगी इंडिया की दो फ्लाइट; लौटते में चिकित्सीय सामग्री लाएंगी https://ift.tt/2RrK4rS

कोरोनावायरस महामारी के दौरान 15 दिनों में 119 उड़ान भरकरदुनियाभर से भारतीयों को सुरक्षित निकालकर स्वदेश लाने वाली एयर इंडिया(महाराजा) अब किसानों की भी मदद करेगी। सरकार की कृषि उड़ान कार्यक्रम के तहत एयर इंडिया की दो फ्लाइट 13 और 15 अप्रैल से लंदन और जर्मनी के फ्रैंकफर्ट के लिए उड़ान भरेंगी। इनमें किसानों की मौसमी सब्जियां और फल होंगे। लौटते में ये विमान वहां से चिकित्सीय सामग्री जिनमें दवाइयां, मास्क और दूसरी जरूरी उपकरणों को लेकर आएंगी।

4 अप्रैल कोचीन से मुंबई पहुंचा था कार्गाेविमान

योजना से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, सरकार की कृषि उड़ान योजना से किसानों के लिए बाजार के नए अवसर मिलेंगे। इससे आयात और निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा। जिसका लाभ राज्यों के किसानों को होगा। सरकार ने 4 अप्रैल से चाइना के साथ हवाई संपर्क बढ़ाया है। वहां चिकित्सीय सामग्री का आयात किया गया है। ये सामान कोरोनावायरस से लड़ाई में काम आ रहा है। पिछले शनिवार 4 अप्रैल को एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई-349 चीन के शंघाई से उड़कर सुबह मुंबई पहुंची थी। इस चिकित्सीय सामग्री को विभिन्न राज्यों में बांटा जा चुका है।

निजी कंपनियां ने भी कार्गो उड़ानें भरी
देश और विदेशों में नागरिक उड्डयन मंत्रालय और पूरा विमानन उद्योग मेडिकल कार्गो को सबसे सुगम और कम लागत में बेहतर तरीके से परिवहन कर कोरोना से लड़ाई में योगदान दे रहा है। मेडिकल कार्गाे के रूप में मास्क, दस्ताने और अन्य उपयोगी सामग्री प्रमुख होती है। इस दौरान निजी विमानन कंपनियां जिनमें स्पाइस जेट, ब्लू डर्ट, इंडिगो भी सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचा रही हैं। आंकड़ों के मुताबिक, 24 मार्च से 10 अप्रैल तक स्पाइट जेट 266 कार्गाे फ्लाइट का संचालन कर चुका है। इनमें 76 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं। वहीं ब्लू डर्ट 86 और इंडिगो ने 19 कार्गो उड़ानों को संचालन किया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
एयर इंडिया ने कोरोनावायरस महामारी के दौरान 15 दिनों में 100 से अधिक उड़ानों को संचालन किया था।


from Dainik Bhaskar /national/news/farmers-fruit-vegetables-will-take-two-flights-of-air-india-to-india-from-london-frankfurt-will-bring-medical-supplies-in-return-127154753.html

No comments:

Post a Comment

What is NHS Medical? A Comprehensive Guide

The National Health Service (NHS) is a cornerstone of the United Kingdom’s healthcare system, providing a wide range of medical services to...