Header logo

Sunday, April 5, 2020

अब तक 3 हजार 678 मामले: लगातार दो दिन 563 केस सामने आए, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 147 मरीज बढ़े https://ift.tt/2JEInDd

देश में कोरोनावायरस के मामलों में आई तेजी की सबसे बड़ी वजह तब्लीगी जमात है। स्वास्थ्य विभाग ने भी शनिवार को यही बात कही। संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि संक्रमण के 30 फीसदी मामले जमात के मरकज से लौटे लोगों की वजह से बढ़े। लेकिन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वायएस जगन मोहन रेड्डी ने इसके जरिए एक समुदाय के खिलाफ हो रही बातों को गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि निजामुद्दीन में जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था। लेकिन इसकी वजह से एक समुदाय को निशाना बनाना ठीक नहीं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 2902 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसमें से 1023 केस तब्लीगी जमात से जुड़े हैं। इधर, देश में कोरानावायरस संक्रमण के शनिवार को 500 से ज्यादा नए मामले सामने आए। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 145 केस हैं। यहां शनिवार को 6 लोगों ने दम तोड़ा। देश में संक्रमितों की संख्या 3 हजार 678 हो गई। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 525 मरीज बढ़े हैं। यह आंकड़ा एक दिन में सबसे ज्यादा है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 3072 हो गई। इनमें से 213 ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं, जबकि 75 मरीजों की मौत हुई है।

इधर, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने कोरोना टेस्ट को लेकर एडवाइजरी जारी की है। आईसीएमआर ने उन सेंटर्स और क्लस्टर्स में संक्रमण की जांच के लिए एंटीबॉडी आधारित ब्लड टेस्ट करने के निर्देश दिए हैं, जहां बड़ी संख्या में दूसरे देशों से लाए गए भारतीयों को रखा गया है।

प्रधानमंत्री 8 अप्रैल को विपक्षी दलों के नेताओं से बात करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजनैतिक दलों के नेताओं से बात करेंगे। लॉकडाउन की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री पहली बार विपक्षी दलों के नेताओं से चर्चा करेंगे। इसके अलावा मोदी ने शनिवार को अमेरिका, ब्राजील और स्पेन के राष्ट्रपति से भी फोन पर बात की और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में एकदूसरे को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

26 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में पहुंचा कोरोना

राज्य कितने संक्रमित कितनों की मौत कितने ठीक हुए
महाराष्ट्र 635 32 52
तमिलनाडु 485 3 8

दिल्ली

445 7 16
केरल 306 2 50
आंध्रप्रदेश 192 1 2
तेलंगाना 272 12 33
राजस्थान 204 4 25
उत्तरप्रदेश 234 2 21
कर्नाटक 144 4 11
मध्यप्रदेश 182 11 2
गुजरात 108 10 10
जम्मू-कश्मीर 92 2 3
प.बंगाल 53 6 3
हरियाणा 84 1 29
पंजाब 65 5 3
बिहार 32 1 3
चंडीगढ़ 18 0 3
असम 26 0 0
लद्दाख 14 0 3
अंडमान-निकोबार 10 0 0
उत्तराखंड 22 0 2
छत्तीसगढ़ 10 0 3
हिमाचल प्रदेश 6 2 1
गोवा 7 0 0
ओडिशा 21 0 2
पुडुचेरी 5 0 0
मणिपुर 2 0 0
झारखंड 2 0 0
मिजोरम 1 0 0
अरुणाचल प्रदेश 1 0 0

*ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक,अब कुल संक्रमितों की संख्या 3072 हो गई है। इनमें से 213 ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं, जबकि75 मरीजों की मौत हुई

  • मध्यप्रदेश; कुल संक्रमित- 182: आईएएस अधिकारी और हेल्थ कॉर्पोरेशन के एमडी जे. विजय कुमार की क्रास सैंपल रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आने के बाद दो और अफसरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पल्लवी जैन गोविल और अपर संचालक हेल्थ डॉ. वीणा सिन्हा संक्रमित पाईं गईं। इसके अलावा करोद सब्जी मंडी का एक व्यापारी भी कोरोना से संक्रमित पाया गया। इन तीन नए मरीजों के सामने आने से प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 182 हो गई। इनमें इंदौर में 128, मुरैना में 12, भोपाल में 18, जबलपुर में 9, उज्जैन में 7, ग्वालियर-शिवपुरी-छिंदवाड़ा में 2-2 और खरगोन में एक संक्रमित मिला। इंदौर में 7, उज्जैन में 2 और खरगोन-छिंदवाड़ा में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है। राज्य में शुक्रवार को संक्रमण के 34 नए मामले सामने आए थे।
जबलपुर में एक कुम्हार दीये बनाता हुआ। दरअसल,इस आपदा में एकजुटता दिखाने के लिए प्रधानमंत्री ने दीये जलाने की अपील की है।
  • महाराष्ट्र; कुल संक्रमित- 635: राज्य में शनिवार को संक्रमण के 145 नए मामले सामने आए। इनमें से अकेलेमुंबई में 52 मरीज मिले। शनिवार को राज्य में 6 लोगों की मौत हुई। इसमें से 4 ने मुंबई में, ठाणे और अमरावती में 1-1 ने दम तोड़ा। राज्य में इस वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 32 हो गया, जबकि 52 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। राज्य में शुक्रवार को कुल 67 नए मामले सामने आए थे, जबकि शुक्रवार को 6 मौतें हुईं।
  • दिल्ली; कुल संक्रमित- 445: शनिवार को दिल्ली में 59 नए केस आए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि संक्रमण के कुल 445 मामलों में से केवल 40 लोकल ट्रांसमिशन से जुड़े हैं। बाकी मामलों में संक्रमण विदेशी यात्रियों और जमात के मरकज की वजह से हुआ। उन्होंने बताया कि मरकज से निकाले गए 2300 में से 500 लोगों में लक्षण नजर आने के बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया, जबकि 1800 क्वारैंटाइन सेंटर में है। हम सभी का टेस्ट करा रहे हैं। इसकी रिपोर्ट 2-3 दिन में मिलेगी। इसके बाद दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ सकती है। दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 93 नए केस सामने आए थे।
लॉकडाउन के कारण सब घरों में कैद हैं। दिल्ली की एक झुग्गी में बैठे ये पति-पत्नी शायद सोच रहे हैं कि ये मुश्किल के दिन कब बीतेंगे।
  • उत्तरप्रदेश; कुल संक्रमित- 234: उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 234 हो गई। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इनमें 94 तब्लीगी जमात से जुड़े हैं। योगी सरकार ने जमात से जुड़े लोगों की पहचान करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। अभी तक 1302 लोगों की पहचान हुई है। इनमें 1 हजार को क्वारैंटाइन में रखा गया है। इधऱ, कन्नौज में पुलिस पार्टी पर हमला करने के आरोप में जमातियों पर केस दर्ज किया गया है। 12 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। शुक्रवार को लॉकडाउन के दौरन समूह में नमाज पढ़ने से मना करने पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया था।
यह प्रयागराज का गंगा घाट है। चारों तरफ सन्नाटा पसरा है। लॉकडाउन की वजह से न यहां श्रद्धालु आ रहे हैं और न ही सैलानी।
  • राजस्थान; कुल संक्रमित- 204: शनिवार को संक्रमण के 25 नए मरीज मिले। इसमें से 12 का कनेक्शन तब्लीगी जमात के मरकज से है। जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले भरतपुर के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा जोधपुर में कोरोना संक्रमण के 7 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 17 हो गई। शुक्रवार को संक्रमण के 46 मामले सामने आए थे। उधर, बीकानेर में 60 साल की महिला की इस संक्रमण से मौत भी हो गई।
  • हरियाणा; कुल संक्रमित 84: शनिवार को 26 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें 13 पलवल, 1 कैथल और 1-1 गुरुग्राम और भिवानी के हैं। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 84 हो गई।
  • गुजरात; कुल संक्रमित- 108: शनिवार को 13 और मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, अहमदाबाद में शनिवार को एक मरीज की मौत हो गई। राज्य में इस बीमारी से अब तक 10 लोगों की जान गई, जबकि 10 लोग ठीक हुए।
  • तमिलनाडु; कुल संक्रमित 485: तमिलनाडु की स्वास्थ्य सचिव ने शनिवार को बताया कि राज्य में 74 नए मरीज मिले। इसमें से 73 दिल्ली के तब्लीगी जमात के मरकज में शामिल हुए थे। इसमें से त्रिची के 17, रानीपेट के 18, थिरुवलूर के 10 और चेन्नई के 5 मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक कुल 485 संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 422 पॉजिटिव मरीज ऐसे हैं जो या तो मरकज में शामिल हुए थे या फिर उसमें शामिल होने वाले लोगों के संपर्क में आए थे।
  • केरल; कुल संक्रमित- 306: यहां शनिवार को संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 306 हो गई। इसमें से 254 अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 50 ठीक होकर घर जा चुके हैं। उधऱ, नीलेश्वरम पुलिस ने कासरगोड़ जिले के मडिक्की से एक इमाम और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वे लॉकडाउन के बावजूद मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे। कलेक्टर ने उनके खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया था।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
हैदराबाद में ये मोहतरमा लॉकडाउन की परवाह किए बगैर स्कूटर पर परिवार के 6 लोगों को बैठाकर सड़क पर निकल पड़ीं।


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-live-today-news-updates-delhi-kerala-maharashtra-rajasthan-haryana-cases-novel-corona-covid-19-death-toll-127109448.html

No comments:

Post a Comment

What is NHS Medical? A Comprehensive Guide

The National Health Service (NHS) is a cornerstone of the United Kingdom’s healthcare system, providing a wide range of medical services to...