Header logo

Sunday, April 5, 2020

अब तक 64 हजार मौतें: अमेरिका में 3 लाख संक्रमित, न्यूयॉर्क में 24 घंटे में 630 लोगों की मौत; ट्रम्प ने कहा- अगले 2 हफ्तों में सैकड़ों जान जाएंगी https://ift.tt/2XaOes0

दुनियाभर में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या 12 लाख हो गई है। 64 हजार 691 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दो लाख 46 हजार व्यक्ति ठीक भी हुए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में अब तक आठ हजार 400 लोग मारे जा चुके हैं। यहां संक्रमण के मामले तीन लाख से ज्यादा हो गए हैं। उधर, देश में कोरोना का एपिसेंटर माने जा रहे न्यूयॉर्क में 24 घंटे में 630 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अगले दो हफ्तों में कोरोना से सैकड़ों जानजा सकती हैं।

  • ट्रम्प ने कहा कि मुश्किल घड़ी में वे बड़ी संख्या में सेना और चिकित्साकर्मियों को तैनात कर रहे हैं। साथ ही कहा कि ईस्टर त्योहार को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग में वे छोड़ी छुट देना चाहते हैं।उन्होंने कोरोनोवायरस को लेकर विस्कॉन्सिन और नेब्रास्का के लिए आपदा घोषणाओं को मंजूरी दे दी है। ट्रम्प की यह 40वीं और 41वीं घोषणा है, जो उन्होंने कोरोनोवायरस से निपटने के लिए की है।
  • कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसॉम ने शनिवार को कहा कि 12 हजार से ज्यादा लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हो हजार 300 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि 1,008 आईसीयू में भर्ती हैं।

शनिवार को व्हाइट हाउस में प्रेस ब्रीफिंग करते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प। अमेरिका में शनिवार को करीब 34 हजार नए मामले सामने आए।

इटली: 15362 लोगों की मौत
इटली में कोरोनावायरस के अब तक एक लाख 24 हजार 632 मामले दर्ज हुए हैं। 15 हजार 362 लोगों की मौत हुई है। इटली में पिछले 24 घंटों में 681 लोगों की मौत हुई है।
नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने कहा कि शुक्रवार की तुलना में कोरोनावायरस के 2,886 नए मामले सामने आए हैं। बोरेली ने कहा कि 29,010 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। देश में अब तक 20,996 मरीज ठीक हो चुके हैं।

पोलैंड: वरसॉ में चिकित्साकर्मियों को फ्री में भोजन दिया जा रहा।

फ्रांस: 7500 से ज्यादा मौतें
बीबीसी के मुताबिक, प्रांस में 24 घंटे में 441 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देशभर में मौतौं का आंकड़ा सात हजार 560 हो गया है। एक दिन पहले शुक्रवार को 588 लोगों की जान गई थी। देश में अभी 28 हजार 143 लोगों की इलाज चल रहा है। यहां अभी 89 हजार 953 लोग संक्रमित हैं।

फ्रांस: ओर्ली एयरपोर्ट से सेना के विमान से कोरोना मरीज को ले जाते स्वास्थ्यकर्मी। देश में संक्रमितों की संख्या करीब 89 हजार हो गई है।

यूक्रेन: कोरोना के 1225 मामलों की पुष्टि
यूक्रेन में कोरोनावायरस के 1225 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि मरने वालों का आंकड़ 32 पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक 25 लोगों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा चुका है और इन लोगों को छुट्टी दी जा चुकी है। यूक्रेन ने टेस्ला प्रमुख इलोन मस्क से अपील की है कि वे अपने कोरोनोवायरस मरीजों के लिए वेंटिलेटर्स की आपूर्ति करें। इसके बाद मस्क ने ट्वीट कर कहा था- हम सहयोग के लिए तैयार हैं।

यूक्रेन के चिकित्साकर्मी इटली के लिए रवाना हुए। इससे पहले यूक्रेन के अधिकारी, गृह मंत्री आर्सेन अवाकोव और स्वास्थ्य मंत्री मेक्सिम स्टेपानोव मीडिया को संबोधित करते हुए।

कोरोना से 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

कितने संक्रमित

कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 3,11,357 8,452 14,825
स्पेन 1,26,168 11,947 34,219
इटली 1,24,632 15,362 20,996
जर्मनी 96,092 1,444 26,400
चीन 89,953 7,560 15,438
फ्रांस 81,639 3,326 76,755
ईरान 55,743 3,452 19,736
ब्रिटेन 41,903 4,313 135
तुर्की 23,934 501 786
स्विट्जरलैंड 20,505 666 6,415

स्रोत:https://ift.tt/2SvTwKE



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
शनिवार को ब्रूकलिन के वीकॉफ हाइट्स मेडिकल सेंटर में एक अस्थायी मुर्दाघर में शव ले जाते चिकित्साकर्मी। न्यूयॉर्क के अस्पतालों में क्षमता से ज्यादा मरीज हो गए हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bSGnmV

No comments:

Post a Comment

What is NHS Medical? A Comprehensive Guide

The National Health Service (NHS) is a cornerstone of the United Kingdom’s healthcare system, providing a wide range of medical services to...